फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa: District Medical and Health Officer caught taking bribe of 10 thousand, demanded 40 thousand in the name of transfer from nurse

खंडवा: जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी 10 हजार की रिश्वत लेते धराए, नर्स से तबादला कराने के नाम पर मांगे थे 40 हजार

Mon, 09 May 2022 08:37 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 09 May 2022 08:37 PM IST
सार

इंदौर लोकायुक्त ने खंडवा के जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दस हजार की रिश्वत लेते ट्रैप किया है। एक नर्स का स्थानांतरण जिला अस्पताल में कराने के नाम पर ये रकम ली जा रही थी। पांच हजार पहले ले चुके थे।
 

विज्ञापन
Khandwa: District Medical and Health Officer caught taking bribe of 10 thousand, demanded 40 thousand in the name of transfer from nurse
कार्रवाई करती इंदौर लोकायुक्त की टीम। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खंडवा के जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को इंदौर लोकायुक्त ने दस हजार की रिश्वत लेते ट्रैप किया है। एक नर्स का स्थानांतरण जिला अस्पताल में कराने के नाम पर ये रकम ली जा रही थी। पांच हजार पहले ले चुके थे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लोकायुक्त को अधिकारी को पकड़ने के लिए करीब पांच घंटे इंतजार करना पड़ा। डीएसपी प्रवीण सिंह बघेल ने बताया कि छैगांवमाखन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्टाफ नर्स सविता झरबड़े ने डॉ. डीएस चौहान की शिकायत की थी। बताया था कि वह अपना स्थानांतरण जिला अस्पताल करवाना चाहती थी। उसने जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डीएस चौहान से संपर्क किया। चौहान ने इस काम के बदले उससे 40 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। बाद में 35 हजार रुपये देने पर बात बनी थी।
विज्ञापन


शिकायत में बताया गया कि कुछ दिन पहले नर्स सविता ने पांच हजार रुपये डॉ. चौहान को दे दिए थे। इसके बाद चौहान ने उसे 40 हजार में ही काम करने का कहा। 35 हजार रुपये और मांगने लगा। इसके बाद सविता ने 28 अप्रैल को लोकायुक्त के इंदौर कार्यालय पहुंची थी। शिकायत की पुष्टि करने के बाद लोकायुक्त टीम ने ट्रैप प्लान किया। कार्रवाई के लिए रविवार का दिन तय किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को सुबह 11 बजे डॉ. डीएस चौहान को रंगे हाथ पकड़ने के लिए नजर रखी गई। चौहान टीएल बैठक में शामिल होने गए थे। लोकायुक्त टीम को करीब पांच घंटे इंतजार करना पड़ा। इसके बाद जैसे ही वे घर आए। घर के सामने ही नर्स से दस हजार रुपये थमाए तभी रंगे हाथ लोकायुक्त टीम ने पकड़ लिया। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (संशोधित) 2018 की धारा 7 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed