{"_id":"642594ccb062373ec40975b5","slug":"khandwa-crime-shopkeeper-raped-a-10-year-old-girl-who-went-to-the-shop-to-buy-goods-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khandwa Crime: दुकान पर सामान लेने गई 10 साल की बच्ची से दुकानदार ने की दरिंदगी, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khandwa Crime: दुकान पर सामान लेने गई 10 साल की बच्ची से दुकानदार ने की दरिंदगी, मामला दर्ज
Thu, 30 Mar 2023 07:25 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 30 Mar 2023 07:25 PM IST
सार
Khandwa Crime: मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में 10 साल की बच्ची से दरिंदगी का मामला सामने आया है। बच्ची अपनी दादी के कहने पर दुकान से सब्जी बनाने के लिए सेव लेने गई थी। इसी दौरान मौका पाकर दुकानदार ने दरिंदगी की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भक्ति और शक्ति का पर्व नवरात्रि चल रहा है। ऐसे में लोग छोटी कन्याओं को माता का रूप मान उनकी पूजा करते हैं। लेकिन मध्यप्रदेश के खंडवा में एक राक्षस रूपी इंसान ने माता स्वरूप 10 साल की मासूम से दरिंदगी की।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, मासूम बच्ची अपनी दादी के कहने पर सब्जी बनाने के लिए सेव लेने दुकान पर गई थी। इसी दौरान दुकानदार ने मौके का फायदा उठाकर मासूम के साथ खोटा काम कर लिया। जब उसने चिल्लाया तो दरिंदे ने मुंह दबाकर उसकी आवाज बंद कर दी। मासूम ने घर आकर पूरी घटना माता-पिता को बताई। हालांकि, उसके माता-पिता ने परिवार में बात करने के दो दिन बाद थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया।
विज्ञापन
मूंदी थाना अंतर्गत आने वाली बीड़ चौकी प्रभारी राजेंद्र राठौड़ के अनुसार, एक मासूम के परिजन पुलिस चौकी पर आए थे। उन्होंने शिकायत की थी की 10 साल की बच्ची के साथ 27 मार्च को एक दुकानदार ने ज्यादती की है। चौकी प्रभारी के मुताबिक, रिश्तेदारों से बात करने के दो दिन बाद वे पुलिस चौकी शिकायत करने पहुंचे थे। परिजनों ने शिकायत की, कि बीते सोमवार पीड़िता रात के 10 बजे आरोपी मुकेश पिता मवनगिर (28) की दुकान पर सेव लेने गई थी। उसकी दादी ने सब्जी के लिए सेव लाने को कहा था।
विज्ञापन
पीड़िता दुकान पर पहुंची तो दुकानदार मुकेश ने उसे हाथ पकड़कर भीतर खींच लिया और मासूम के साथ ज्यादती करने लगा। पीड़िता जब चिल्लाने लगी तो दरिंदे ने उसका मुंह दबा दिया। आरोपी ने गंदा काम करने के बाद धमकी भी दी कि, अगर किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता अपनी दादी के साथ रहती है। घटना के बाद से पीड़िता और उसकी दादी डर गई। पुलिस रिपोर्ट के लिए उन्होंने रिश्तेदारों से सलाह की। रिश्तेदारों ने कहा कि ऐसे दरिंदे को छोड़ना नहीं चाहिए। वह बेटी के साथ भविष्य में कुछ कर सकता है। उसे सजा मिलना ही चाहिए। तब उन्होंने दो दिन बाद पुलिस चौकी आकर आरोपी के खिलाफ शिकायत की। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी मुकेश के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो समेत जान से मारने की धमकी देने संबंधी धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
