फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa: Bike hit by unknown vehicle, husband and newborn son died in front of wife

Khandwa: बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पत्नी के सामने पति और नवजात बेटे की मौत

Sun, 14 Aug 2022 10:15 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 14 Aug 2022 10:15 PM IST
सार

खंडवा जिले में बड़ा सड़क हादसा हो गया। बाइक सवार पति और पांच महीने के बेटे की मौत हो गई, जबकि पत्नी और तीन साल का बेटा गंभीर घायल हो गए। 

विज्ञापन
Khandwa: Bike hit by unknown vehicle, husband and newborn son died in front of wife
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे का शिकार एक परिवार हुआ है। बाइक सवार पति और पांच महीने के बेटे की मौत हो गई, जबकि पत्नी और तीन साल का बेटा गंभीर घायल हो गए। पति पत्नी को परीक्षा दिलाने ले गया था। लौटते समय हादसा हो गया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसा शनिवार रात जिले के पिपलौद थाना क्षेत्र में देड़तलाई मार्ग पर हुआ है। पुलिस ने बताया कि सेंधमाल निवासी 34 वर्षीय गजानन पंवार गांव में एक निजी स्कूल में प्रधान पाठक थे। उनकी पत्नी ज्योति पंवार (25) बीए कर रही हैं। शनिवार को पेपर था। गजानन अपने परिवार के साथ पत्नी को खंडवा के एसएन कॉलेज में बीए फाइनल का पेपर दिलाने लाया था। दोनों का बड़ा बेटा दिव्याम तीन साल और पांच माह का छोटा बेटा हिमांशु था।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पेपर दिलाकर सभी लोग एक बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। तभी  देड़तलाई मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसमें गजानन और हिमांशु की मौत हो गई, वहीं ज्योति और दिव्याम घायल हो गए। जिन्हें खंडवा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पत्नी से पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि उनके साथ हादसा कैसे हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed