{"_id":"64bcad5d9269d756ca080625","slug":"khandwa-aap-navdeep-singh-zinda-lashed-out-at-modi-shivraj-said-people-are-ready-to-vote-for-kejriwal-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khandwa: मोदी शिवराज पर बरसे आप के नवदीप सिंह जिंदा, बोले- लोग केजरीवाल को वोट देने को तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khandwa: मोदी शिवराज पर बरसे आप के नवदीप सिंह जिंदा, बोले- लोग केजरीवाल को वोट देने को तैयार
Sun, 23 Jul 2023 11:16 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 23 Jul 2023 11:16 AM IST
सार
नवदीप सिंह ने सीएम शिवराज पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमने यहां एक रोड शो किया है। जिसमें हमने देखा है कि लोग मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार लाने के लिए तैयार बैठे हैं। क्योंकि शिवराज सिंह की सरकार में जो भ्रष्टाचार हो रहा है।
विज्ञापन
नवदीप सिंह ज़िंदा ने पीएम मोदी और सीएम शिवराज पर साधा निशाना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में कुछ ही दिनों में विधानसभा चुनावों का बिगुल बजने वाला है। ऐसे में बीजेपी की सत्ता को चुनौती देने अब आम आदमी पार्टी ने भी अपनी ताल ठोक दी है। शनिवार को प्रदेश के खंडवा में चुनावी बिगुल की शुरुआत करते हुए आम आदमी पार्टी ने 'बदलाव यात्रा' निकाली। यात्रा में शामिल होने पहुंचे पंजाब के खंडूर साहिब से विधायक और मध्यप्रदेश के सह प्रभारी मनजिंदर सिंह लालपुरा के साथ ही पंजाब के राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त नवदीप सिंह ज़िंदा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लेकर बड़े बयान दिए। राज्यमंत्री ने कहा कि मोदी से देश को बचाने के लिए 26 पार्टियां एक साथ इकट्ठी हुई हैं। भले ही इन पार्टियों के विचार अलग-अलग हों, विचारधारा अलग हो, लेकिन ये सभी भारत के अभी के हालात और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से देश को बचाना चाहते हैं और इससे बीजेपी, अमित शाह सहित मोदी जी डरे हुए हैं, घबराए हुए हैं और एमपी में लोग आम आदमी की सरकार चाहते हैं।
खंडवा में आम आदमी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपने प्रचार की शुरुआत करते हुए शुक्रवार को बदलाव यात्रा के नाम से एक रोड शो किया। यात्रा में पंजाब से पार्टी के विधायक और वरिष्ठ नेताओं को शामिल कर अपने पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश की। इसी के चलते खंडवा जिले के प्रभारी के रूप में आम आदमी पार्टी के मध्यप्रदेश सह प्रभारी और पंजाब राज्य के खंडूर साहिब से विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा के साथ पंजाब सरकार में राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त नवदीप सिंह जिंदा खंडवा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि आज 26 पार्टियां एक साथ है। केजरीवाल जी की आम आदमी पार्टी भी इसमें है। इसमें सभी बड़े लीडरों का ये फलसफा है कि नरेंद्र मोदी से भारत को बचाने के लिए चाहे उन्हें इकट्ठा होना हो, चाहे उनके विचार अलग हो। लेकिन भारत के आज के जो हालात हैं, भारत में जो भ्रष्टाचार है और भारत को जो चंद परिवारों के हाथों में दिया जा रहा है साथ ही जो भारत को लूटा जा रहा है। उससे बचाने के लिए सभी बड़े लीडर एक प्लेटफार्म पर आ जाएंगे तो कोई बुरी बात नहीं है। नवजीत सिंह ने कहा कि सभी दलों के एक साथ आने से भाजपा डरी हुई है। अमित शाह और मोदी जी डरे हुए हैं ।
मोदी और अमित शाह घबराए हुए हैं
26 दलों के एक साथ आने को लेकर राज्यमंत्री ने कहा कि एक तरफ तो ऐसे लोगों का दल है जिनमें सब अच्छे लीडर हैं, जो सभी भारत को बचाना चाहते हैं और भारत को बचाने की सोच रखते हैं तो वहीं एक तरफ ऐसा दल है जिनके पास कुछ भी नहीं है। इससे मोदी जी घबराए हुए हैं, अमित शाह जी घबराए हुए हैं, इसीलिए बेतुके बयान दे रहे है और आने वाले समय में पता चल जाएगा कि किसकी सरकार बनेगी।
विज्ञापन
सीएम शिवराज सिंह पर साधा निशाना
इतना ही नहीं राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त नवदीप सिंह ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमने यहां एक रोड शो किया है। जिसमें हमने देखा है कि लोग मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार लाने के लिए तैयार बैठे हैं। क्योंकि मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह की सरकार में जो भ्रष्टाचार हो रहा है। यहाँ के सरकारी स्कूल बंद किए जा रहे है। यहां कोई अच्छा हॉस्पिटल नहीं हैं। यहां के जो हालात हैं जो रोड के हालात हैं जो भ्रष्टाचार के हालात हैं उससे साफ लगता है कि यहां के लोग भी आम आदमी पार्टी की सरकार लाने को तैयार है। उन्होंने कहा कि जब हम रोड पर जा रहे थे तो लोगों के जो मन की बात है जो उनके फेस की बात है वह हम पढ़ रहे थे और वह बिल्कुल साफ है कि वह केजरीवाल को वोट देने को तैयार हैं। क्योंकि लोगों ने दिल्ली और पंजाब में आम आदमी की सरकार देखी है।