{"_id":"605dccb88ebc3edbca371f81","slug":"khajuraho-shivraj-will-inaugurate-the-chhatrasal-convention-center-and-inaugurate-the-meet-in-india-road-show","type":"story","status":"publish","title_hn":"खजुराहो : छत्रसाल कंवेंशन सेंटर का लोकार्पण, मीट इन इंडिया रोड शो का शुभारंभ शिवराज करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खजुराहो : छत्रसाल कंवेंशन सेंटर का लोकार्पण, मीट इन इंडिया रोड शो का शुभारंभ शिवराज करेंगे
Fri, 26 Mar 2021 05:29 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नईदिल्ली\ भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नईदिल्ली\ भोपाल
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 26 Mar 2021 05:29 PM IST
सार
विश्व प्रसिद्ध पर्यटन केंद्र मप्र के खजुराहो में छत्रसाल कंवेंशन सेंटर का निर्माण
यहां देश, प्रदेश व अंतरराष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन हो सकेंगे
विज्ञापन
Shivraj Singh Chauhan
- फोटो : instagram/Shivraj Singh Chauhan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 26 मार्च को विश्व धरोहर स्थल एवं ऐतिहासिक पर्यटन नगरी खजुराहो में केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की स्वदेश दर्शन योजना तथा मध्यप्रदेश शासन के सहयोग से नवनिर्मित छत्रसाल कंवेंशन सेंटर का लोकार्पण एवं MICE रोड-शो 'मीट इन इंडिया' का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रहलाद सिंह पटेल, प्रदेश की पर्यटन व संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर, खजुराहो के सांसद विष्णुदत्त शर्मा, केंद्रीय पर्यटन सचिव अरविंद सिंह, मध्य प्रदेश के प्रमुख सचिव पर्यटन शिवशेखर शुक्ला और स्थानीय जन-प्रतिनिधि की उपस्थिति यह कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
मप्र पर्यटन विकास निगम के प्रबंध संचालक एस. विश्वनाथन ने बताया कि छत्रसाल कंवेंशन सेंटर अंतर्राष्ट्रीय स्तर का है। इसमें सभी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध् हैं। लोकार्पण कार्यक्रम में इंडिया कन्वेंशन प्रमोशन ब्यूरो (आईसीपीबी) तथा देश के अन्य शहरों से ट्रेवल एजेंट्स, टूर ऑपरेटर्स, सहित इंवेट मैनेजमेंट एजेंसीज, कार्पोरेट क्लायइंट्स, स्टेकहोल्डर्स और अन्य अतिथि सीमित संख्या में शामिल होंगे।
विज्ञापन
यह सेंटर भविष्य में मध्यंप्रदेश में होने वाली इंवेस्टर्स मीट एवं शासकीय, निजी तथा कॉर्पोरेट कॉन्फ्रेंस के लिए उपयोगी होगा। यहां राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की कॉर्पोरेट मीट, कॉन्फ्रेेंसेस यहां हो सकेगी। इससे न केवल खजुराहो बल्कि पन्ना्, ओरछा, बांधवगढ़ आदि पर्यटन स्थलों पर भी कारोबार में बढ़ोतरी के साथ स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
तीन दिवसीय आयोजन
लोकार्पण के अवसर पर तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। प्रथम सत्र 25 मार्च को रिस्पांसिबल टूरिज्म सोसायटी ऑफ इंडिया के सहयोग से 'रिस्पांसिबल टूरिज्म्' पर हुआ। दूसरे दिन 26 मार्च को इंडिया कंवेंशन प्रमोशन ब्यूरो के वाइस चेयरमेन अमरेश तिवारी 'रोड मैप फॉर माइस (MICE) इंडस्ट्री' पर व्याख्यान देंगे। तीसरे दिन 27 मार्च को हेरिटेज वॉक और वृक्षारोपण होगा। इसके बाद अतिथियों एवं वक्ताओं के पन्ना, चंदेरी तथा ओरछा भ्रमण के साथ आयोजन का समापन होगा।
छत्रसाल कन्वेंषशन सेंटर
छत्रसाल कंवेंशन सेंटर में एक 1200 व्यक्तियों की क्षमता का बड़ा हॉल निर्मित किया गया है। इसे आवश्यनकतानुसार स्लारइडिंग फोल्डिंग पार्टिशन के माध्यम से 5 छोटे हॉल में परिवर्तित किया जा सकेगा।
माइस टूरिज्म की अवधारणा
माइस (MICE) मीटिंग, इंसेंटिव, कॉन्फ्रेंस, एग्जीबिशन का संक्षिप्त नाम है, जो व्यावसायिक पर्यटन का मुख्य प्रकार है। यह एक विशेष पर्यटन श्रेणी है, माइस टूरिज्म, के अंतर्गत किसी व्यावसायिक प्रतिष्ठान द्वारा अपने व्यवसाय वृद्धि के उद्देश्य से किसी विशेष गंतव्य पर उपरोक्त गतिविधियों में से एक आयोजन बड़ी संख्या में प्रतिभागियों को एकत्रित कर किया जाता है।
