{"_id":"6720a997aa367736b3084aa6","slug":"the-undertrial-prisoner-escaped-by-dodging-the-policemen-in-katni-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हुआ विचाराधीन कैदी, एसपी ने 4 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हुआ विचाराधीन कैदी, एसपी ने 4 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
Tue, 29 Oct 2024 02:53 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 29 Oct 2024 02:53 PM IST
सार
MP News: दहेज प्रताड़ना व हत्या के विचाराधीन कैदी ने कटनी पुलिस के चार आरक्षकों को चकमा देकर जबलपुर हॉस्पिटल से फरार हो गया है। कटनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया ने कहा सुरक्षा में जुटे चारों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हुआ विचाराधीन कैदी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कटनी जिला जेल में बंद विचाराधीन कैदी संतु भूमिया को सीने में दर्द होने के चलते जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। हालांकि उसका जब खून जांच करवाई गई तो उसकी प्लेट्स लगातार गिरते हुए 65 हजार पहुंच गई थी।
विज्ञापन
बिगड़ी हालत के कारण विचाराधीन कैदी को 4 पुलिसकर्मियों को सुरक्षाकर्मियों के साथ जबलपुर मेडिकल हॉस्पिटल में रेफर किया था। इसी दौरान आरोपी संतु उर्फ छोटू भूमिया शौच क्रिया के लिए गया, लेकिन आधे घंटे तक आरोपी बाहर नहीं निकला तो पुलिस कर्मियों को सन्देह हुआ और उन्होंने आवाज लगाना शुरू कर दिया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया न आने पर तत्काल दरवाजा तोड़ा तो आरोपी खिड़की तोड़कर फरार हो चुका था।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक फरार हुआ आरोपी स्लिमानाबाद थाना अंतर्गत ग्राम राखी का बताया गया, जिस पर पत्नी को दहेज प्रताड़ना और हत्या के प्रकरण में वर्ष 2022 में जेल हुई थी। लेकिन आरोपी के जबलपुर हॉस्पिटल फरार होने के बाद कटनी और जबलपुर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
पूरे मामले पर कटनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया ने बताया कि विचाराधीन कैदी संतु भूमिया के विरुद्ध गढ़ा थाने में FIR दर्ज करवाते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वही चारों पुलिस आरक्षक को तत्काल पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन के द्वारा सस्पेंड कर दिया गया है।
