फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News ›   MP News: Bloodthirsty neighbors attacked with sticks and sticks, when the video of the fight went viral

MP News : खून के प्यासे बने पड़ोसियों में चले लाठी-डंडे, मारपीट का वीडियो हुआ वायरल तो पुलिस बोली-करेंगे जांच

Mon, 18 Nov 2024 11:51 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 18 Nov 2024 11:51 AM IST
सार

कटनी में पड़ोसियों के बीच मामूली कहासुना के बाद विवाद हो गया। देखते ही देखते यह विवाद लाठी-डंडों से मारपीट और महिलाओं द्वारा झाड़ू से हमले तक पहुंच गया।

विज्ञापन
MP News: Bloodthirsty neighbors attacked with sticks and sticks, when the video of the fight went viral
कटनी में मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के कटनी जिले के नई बस्ती इलाके में पड़ोसियों के बीच मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें दो परिवारों के बीच लाठी-डंडों और झाड़ू से हमला करते हुए देखा जा सकता है। यह घटना कटनी कोतवाली थाना क्षेत्र की है, जहां रजक परिवार और उनके पड़ोसियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते यह विवाद लाठी-डंडों से मारपीट और महिलाओं द्वारा झाड़ू से हमले तक पहुंच गया।
विज्ञापन


वीडियो में एक व्यक्ति, जिसका नाम श्याम बताया जा रहा है, एक महिला पर लाठी से हमला करता नजर आता है, जबकि उस समय एक दूसरा व्यक्ति बीच-बचाव करने की कोशिश करता है। इसी दौरान, दूसरे पक्ष की महिलाएं भी मौके का फायदा उठाकर झाड़ू से हमलावर हो जाती हैं।
विज्ञापन


हालांकि, इस घटना की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देखा गया है, लेकिन किसी भी पक्ष ने इस संबंध में अभी तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि अगर कोई शिकायत मिलती है तो मामला दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, घटना के वीडियो के आधार पर वे मामले की गंभीरता को समझ रहे हैं और यदि आवश्यक हुआ तो कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पड़ोसियों के बीच इस विवाद की वजह का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed