फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News ›   Katni News Thieves broke lock of an empty house stole cash and jewellery worth lakhs FIR registered

Katni News: सूने मकान को निशाना बनाकर चोरों ने तोड़ा ताला, लाखों के आभूषण समेत नकदी उड़ाई, FIR दर्ज

Tue, 05 Nov 2024 10:37 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 05 Nov 2024 10:37 AM IST
सार

सूने मकान को निशाना बनाकर चोरों ने ताला तोड़ दिया और लाखों के आभूषण समेत नकदी लेकर फरार हो गए। वहीं, शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Katni News Thieves broke lock of an empty house stole cash and jewellery worth lakhs FIR registered
मकान में बिखरा सामान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में इन दिनों चोरों के आतंक देखने मिल रहा है। आए दिन चोर कहीं बाइक ले उड़ते हैं तो कभी सेंधमारी कर दुकानों में जा घुसते हैं। लेकिन इस बार चोरों का निशाना एक सूना मकान बना है। जहां पहुंचे चोरों ने पहले दरवाजे में लटकता ताला तोड़ा, फिर घर में घुसकर पेटी तोड़ी और सोना चांदी के आभूषण सहित अलग-अलग जगह में रखी नकदी लेकर भाग निकले।

विज्ञापन


दरअसल, पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के अशोक का बगीचा का बताया गया। जहां पूरे परिवार के साथ दीपदान करने निकले हरिओम कुशवाहा के घर चोरों ने घर में घुसकर करीब चार लाख की ज्वेलरी सहित 20 हजार की नकदी चोरों ने पार कर दी है। पीड़ित ने बताया कि एक तारीख को परिवार के साथ दीपदान करने के लिए चित्रकूट गया हुआ था। लेकिन तीन तारीख को मकान मालिक की सूचना मिली कि घर का ताला टूटा है। चोरी की आशंका मानते हुए तत्काल हम सभी घर लौट आए, जहां पूरा समान बिखरा पड़ा देख मैं परेशान हो गया। क्योंकि पलंग के नीचे रखी पेटी का ताला टूटा था और उसमें रखी हमारी शादी और बिटिया के जन्मदिन पर खरीद और मिले करीब चार लाख के सोने-चांदी आभूषण और 18 हजार की नकदी गायब मिली है।
विज्ञापन


घटना की शिकायत आवेदक द्वारा कोतवाली थाने में दर्ज करवाई थी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचे जांच करते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ की है। वहीं, पूरे मामले की जांच कर रहे महेंद्र जायसवाल ने बताया कि हरिओम कुशवाहा द्वारा घर में हुई चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी, जिस पर कोतवाली पुलिस अज्ञात चोरों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज करते हुए तलाश शुरू कर दी गई है। फिलहाल, आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed