फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News ›   Katni News All three accused of kidnapping and raping minor arrested sent to jail from court

Katni News: नाबालिग संग अपहरण और दुष्कर्म के तीनों आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय से भेजे गए जेल

Mon, 30 Sep 2024 11:01 AM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 30 Sep 2024 11:01 AM IST
सार

कटनी पुलिस ने नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, कोर्ट नें पेशी के बाद उनको जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Katni News All three accused of kidnapping and raping minor arrested sent to jail from court
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में घर से सब्जी लेने निकली युवती का अज्ञात तत्वों द्वारा अपहरण कर लिया गया था। मामले पर बरही पुलिस में हड़कंप मच गया था। घटना की जानकारी लगते ही टीआई शैलेंद्र यादव ने नाबालिग युवती के लापता होने की FIR दर्ज करते ही घटना से एसडीओपी कृष्णपाल सिंह सहित पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन को अवगत कराया था। उसके बाद एसपी के निर्देशन पर टीम गठित कर दस्तयाब के आदेश दिए गए थे।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, 17 वर्षीय नाबालिग युवती घर से सब्जी लेने का बोलकर निकली थी। लेकिन देर शाम तक वापस घर न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश करने के बाद एफआईआर दर्ज करवाई थी।एसडीओपी कृष्णपाल सिंह ने बताया कि नाबालिग के गायब होते ही परिजनों द्वारा कुछ लोगों पर शंका जाहिर की गई थी। उनको हिरासत में लेते हुए पूछताछ की गई तो पता चला युवती कैमोर के ग्राम हरैया में रहने का पता चला और महिला पुलिस के साथ पहुंची बरही पुलिस ने युवती को दस्तयाब करते बयान लेने पर युवती ने अपने साथ हुए दुष्कर्म की जानकारी दी।
विज्ञापन


पूरे मामले पर बरही पुलिस ने युवती के बताए अनुसार अपराह्न दुष्कर्म सहित पॉक्सो एक्ट बढ़ाते हुए मुख्य आरोपी संतोष चौधरी को रीवा से गिरफ्तार किया। वहीं, कटनी के छिदहाई पिपरिया से सत्यम कोल और 20 वर्षीय सुषमा कोल को पकड़ते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया है। जहां से उन्हें जेल भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed