फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News ›   Katni Fire broke out an electronic shop extinguished by firefighters along with fire brigade vehicles

Katni: इलेक्ट्रॉनिक दुकान की तीसरे मंजिल में लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के साथ दमकल कर्मियों ने बुझाया

Fri, 25 Oct 2024 03:27 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 25 Oct 2024 03:27 PM IST
सार

इलेक्ट्रॉनिक दुकान की तीसरे मंजिल में भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों के साथ पहुंचे 11 दमकल कर्मियों ने आग को बुझाया।

विज्ञापन
Katni Fire broke out an electronic shop extinguished by firefighters along with fire brigade vehicles
इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटनी जिले के रंगनाथ थाना क्षेत्र की एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भीषण आग लग गई, जिसकी जानकारी लगते ही मौके पर दमकल की तीन गाड़ियों के साथ अधिकारी-कर्मचारी पहुंचकर आग पर काबू पाने में जुटे रहे।

विज्ञापन


दरअसल, सागर पुलिया के पास स्थित डिजिटल जोन में अचानक उठ रहे धुएं के गुब्बारे देख लोगों ने दुकान मालिक ताराचंद जैन को मामले से अवगत करवाया। उसके बाद मौके पर पहुंचे संचालक ने तत्काल फायर ब्रिगेड, विद्युत विभाग सहित पुलिस को जानकारी पहुंचाई थी। जहां फायर ब्रिगेड तीन गाड़ियों के साथ फायर ब्रिगेड के 11 कर्मी पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन




बता दें कि दुकान की तीसरी मंजिल में गोदाम बना हुआ है। जहां कूलर, एसी और टीवी सहित अन्य विद्युत उपकरण रखे हुए थे, जिसे बुझाने के लिए पानी छोड़ना शुरू किया गया। हालांकि, जगह कम होने के चलते धुआं भरा हुआ था, जिससे कड़ी मशक्कत के बीच राहत बचाव कार्य शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकान संचालक ताराचंद जैन ने बताया कि आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। लेकिन हम लोग तुरंत छत के टीन शेड खोलकर सुरक्षित सामान को बाहर निकलवा रहे हैं। ताकि धुआं आसानी से निकल सके और आग जल्दी बुझे। वहीं, नगर निगम से पहुंचे फायर ब्रिगेड अधिकारी शैलेंद्र दुबे ने बताया कि आग लगने की जानकारी लगते ही पहुंचे हैं। दो हिस्सों में टीम बनाकर काम करना पड़ रहा है। एक टीम छत में शेड खोलकर अंदर काम कर रही है तो दूसरी सीढ़ी के माध्यम से पानी डालते हुए आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed