फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News ›   Katni Crime: When wife was fired upon, son got shot, after her death father committed suicide

Katni Crime: पत्नी पर किया फायर तो गोली लगी बेटे को, उसकी मौत के बाद पिता ने कर ली आत्महत्या

Wed, 04 Sep 2024 08:51 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 04 Sep 2024 08:51 PM IST
सार

कटनी में एक स्टांप वेंडर ने पत्नी पर गोली चला दी, जिससे छह साल के बेटे की मौत हो गई। बाद में स्टांप वेंडर ने खुद को गोली मार ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Katni Crime: When wife was fired upon, son got shot, after her death father committed suicide
कटनी में स्टांप वेंडर ने बच्चे को गोली मारी फिर खुद आत्महत्या कर ली। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कटनी में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक पिता ने ही अपने बेटे की जान ले ली है। फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन


मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के नई बस्ती इलाके का बताया गया, जहां स्टांप वेंडर मयंक अग्रहरी का किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से विवाद हुआ और गुस्से में उसने घर में रखी पिस्टल से उस पर हमला कर दिया। गोली पत्नी के गले को टच करते हुए उसके 6 वर्षीय बेटे को जा लगी और बेटे को वहीं मौत हो गई। पति के रौद्र रूप देख पत्नी भी वहां से भाग निकली, लेकिन बेटे की मौत और गुस्से में रहे मयंक ने खुद को दूसरी मंजिल में जाकर गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। 

जानकारी के मुताबिक सौंधियां गली में रहने वाले मयंक अग्रहरी पेशे से स्टांप वेंडर हैं, जो अपने माता-पिता, दो बच्चों और पत्नी के साथ रहा करते थे। आज सुबह से ही मयंक का विवाद अपनी पत्नी मानवीय अग्रहरी से शुरू हो गया। गुस्से से आग बबूला होकर मयंक घर में देशी पिस्टल निकालकर उस पर फायर कर दिया। इससे निकली गोली उसके गले को छूते हुए बेटे को लग गई। इसमें बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं बेटे को मौत होते ही महिला वहां से भाग निकली। मयंक ने भी ऊपरी मंजिल में जाकर खुद को गोली मार ली। मोहल्ले में चली गोली की आवाज से आस पड़ोस के लोग तत्काल घर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया तो पत्नी दौड़कर बाहर निकाल आई।
विज्ञापन


कटनी एएसपी संतोष डेहारिया ने बताया कि कोतवाली थानांतर्गत मयंक उर्फ जौली अग्रहरी ने अपने 6 वर्षीय बेटे की देशी पिस्टल से गोली मारकर हत्या और खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। पत्नी से बताया क मयंक द्वारा उस पर भी हमला किया गया था, फिलहाल मामले की जांच पड़ताल के लिए फॉरेंसिक टीम सहित कोतवाली पुलिस मौजूद है। विभिन्न बिंदुओं पर जांच चल रही है कि घटना की वजह क्या है, उसके पास गैर लाइसेंसी पिस्टल कैसे पहुंची। वहीं महिला से बातचीत कर संभवतः कुछ हद तक मामले की गुत्थी सुलझाने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed