{"_id":"6abde3aead412f194b0ca1c6","slug":"10-officers-ranging-from-si-to-dsp-transferred-out-of-the-district-how-will-law-and-order-be-maintained-katni-news-c-1-1-noi1360-4785327-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटनी: एसआई से लेकर डीएसपी तक10 अधिकारी जिले से बाहर, खाली पदों के बीच कैसे संभलेगी कानून व्यवस्था, चुनौती बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटनी: एसआई से लेकर डीएसपी तक10 अधिकारी जिले से बाहर, खाली पदों के बीच कैसे संभलेगी कानून व्यवस्था, चुनौती बढ़ी
Thu, 01 Oct 2026 12:05 PM IST
कटनी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: कटनी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 12:05 PM IST
सार
लिया ट्रांसफर से SI से DSP तक करीब 10 अधिकारी जिले से बाहर हो गए, जबकि नए अधिकारियों ने अब तक ज्वाइन नहीं किया। ऐसे में नवरात्रि के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था संभालना पुलिस के लिए चुनौती बन सकता है।
विज्ञापन
पुलिस कंट्रोल रूम
विस्तार
जिले में पुलिस अधिकारियों के तबादलों के बाद कानून-व्यवस्था संभालने की चुनौती बढ़ गई है। हालिया तबादलों में एसआई से लेकर डीएसपी स्तर तक करीब 10 अधिकारी जिले से बाहर हो गए हैं। वहीं कटनी में पदस्थ किए गए कई अधिकारियों ने अब तक ज्वाइनिंग नहीं की है। ऐसे में नवरात्रि जैसे बड़े पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पर अतिरिक्त दबाव पड़ने की आशंका है।
विज्ञापन
शहर में पहले ही अपराध, सड़क हादसे और अन्य घटनाओं के मामले सामने आते रहते हैं। ऐसे में किसी बड़ी घटना की जांच के लिए पुलिस टीम को बाहर भेजना हो या राजनीतिक कार्यक्रमों और त्योहारों के दौरान अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात करना हो, मौजूदा पुलिस बल पर काम का दबाव बढ़ सकता है।
विज्ञापन
बता दें कि प्रदेशभर में हुए तबादलों के तहत कटनी से डीएसपी शिवा पाठक, आरआई संध्या राजपूत, टीआई नेहा मौर्या, रश्मि सोनकर, ट्रैफिक से उमेश दुबे, सोनम उईके और एसआई ऋषभ सिंह समेत अन्य अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसके अलावा जिले में पहले से ही एक सीएसपी, दो डीएसपी और आरआई समेत कई महत्वपूर्ण पद खाली बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
नए अधिकारियों की ज्वाइनिंग का इंतजार
दूसरी ओर कटनी में पदस्थ किए गए अधिकारियों में रक्षित निरीक्षक सपना त्रिपाठी, अजाक डीएसपी अनिमेष द्विवेदी और महिला सुरक्षा डीएसपी संधीर चौधरी के नाम सामने आए हैं लेकिन इन अधिकारियों की ज्वाइनिंग अब तक नहीं हुई है। इससे तबादलों के बाद जिले में कई महत्वपूर्ण पदों पर व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति बन गई है। एक तरफ पुलिस अधिकारियों की संख्या कम हुई है, वहीं दूसरी ओर त्योहारों के दौरान सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी भी मौजूदा पुलिस बल के पास है।
ये भी पढ़ें: शहडोल में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर कड़ा एक्शन: तीन दिन में वसूले 78,600, आठ अक्टूबर तक चलेगा अभियान
नवरात्रि में बढ़ेगा पुलिस पर दबाव
नवरात्रि के दौरान शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में धार्मिक आयोजन, गरबा और अन्य कार्यक्रम होते हैं। इन आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था के साथ यातायात प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण की जिम्मेदारी भी पुलिस की होगी। इसके अलावा किसी आपराधिक घटना या आपात स्थिति से निपटने के लिए भी पर्याप्त पुलिस बल की जरूरत होगी।
ऐसे में अधिकारियों के तबादले और नए अधिकारियों की ज्वाइनिंग में देरी के बीच सवाल उठ रहे हैं कि खाली पद कब भरे जाएंगे और नवरात्रि के दौरान जिले की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी किस तरह संभाली जाएगी। फिलहाल पुलिस प्रशासन के सामने उपलब्ध बल के जरिए व्यवस्था बनाए रखने की चुनौती है।
