फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni: U-turn of the female constable who accused Barhi TI of physical abuse, said - she is like my father, demanding reinstatement from SP

कटनी: बरही टीआई पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाने वाली महिला आरक्षक का यू-टर्न, कहा- वो मेरे पिता जैसे, एसपी से की बहाली की मांग

Tue, 25 Jan 2022 02:40 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 25 Jan 2022 02:40 PM IST
सार

कटनी जिले के बरही थाने के प्रभारी पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाने वाली महिला आरक्षक अब फिर बदल गई है। उसने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर थाना प्रभारी के बहाली की मांग की और उन्हें पिता तुल्य बताया है।
 

विज्ञापन
Katni: U-turn of the female constable who accused Barhi TI of physical abuse, said - she is like my father, demanding reinstatement from SP
बरही थाना प्रभारी की बहाली की गुहार लगाने एसपी ऑफिस पुहंची महिला आरक्षक। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कटनी जिले के बरही थाने के प्रभारी पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाने वाली महिला आरक्षक अब फिर बदल गई है। उसने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर थाना प्रभारी के बहाली की मांग की और उन्हें पिता तुल्य बताया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जबलपुर के कोतवाली थाने में उक्त महिला आरक्षक ने टीआई संदीप अयाची से कथित प्रेम प्रसंग के मामले को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया था। कटनी एसपी ने बरही थाने के टीआई संदीप अयाची को लाइन अटैच कर दिया था और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केडिया को मामले की जांच सौंप दी थी। पता चला है कि महिला आरक्षक बार-बार अपने बयान बदल रही है। महिला कांस्टेबल ने शपथ पत्र देकर टीआई अयाची की मुश्किलें कम कर दी हैं और अब लाइन हाजिर संदीप अयाची की बहाली के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


टीआई पर आरोप लगाने वाली महिला आरक्षक सोमवार को एसपी ऑफिस पहुंची थी। उसने एडिशनल एसपी मनोज केडिया को आवेदन पत्र दिया और मांग की कि बरही टीआई संदीप अयाची को बहाल कर दिया जाए। महिला आरक्षक ने बताया कि अयाची उसके पिता तुल्य हैं। उसने बताया कि संदीप अयाची मेरे गार्जियन की तरह हैं और उन्होंने मेरी बहुत मदद की है। मेरी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। भावनात्मक लगाव होने के कारण मैंने आरोप लगा दिए थे वे मेरे पिता तुल्य हैं। जब वह नरसिंहपुर में पढ़ती थी, तब वे वहां के थाने में टीआई थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि 25 वर्षीय महिला आरक्षक की शादी नहीं हुई है। जबकि 44 साल के थाना प्रभारी के दो बच्चे हैं। पहले दोनों जबलपुर में एक थाने में रहे थे। मीडिया के सामने कांस्टेबल बोली कि उसके और टीआई संदीप अयाची के बारे में जो भी बातें लिखी गईं, वो झूठी और निराधार हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केडिया ने बताया कि मामले में महिला आरक्षक एसपी कार्यालय आई थी। उसने आवेदन दिया है।


कटनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को सौंपा गया नोटरी शपथपत्र 22 जनवरी को लिखा गया। नोटरी सागर में राजेश कुमार मिश्रा ने नोटराइज्ड किया है। महिला कांस्टेबल नरसिंहपुर गाडरवारा की रहने वाली है। नौकरी जबलपुर में करती है। चर्चा है कि ये नोटरी किसी और ने तैयार कराकर उसे दी है। चर्चा तो ये भी है कि टीआई कटनी में एक बड़े नेता से मुलाकात कर चुके हैं। दो दिन पहले ग्वालियर और डबरा में एक मंत्री से मिलने भी पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed