फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni: Troubled by officers' harassment, head constable ate poisonous substance

Katni : अधिकारियों की प्रताड़ना से परेशान प्रधान आरक्षक ने खाया जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में ICU में भर्ती

Fri, 11 Aug 2023 12:18 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 11 Aug 2023 12:18 PM IST
सार

Katni News: कटनी में अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर एक पुलिसकर्मी ने जहरील पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या करने की कोशिश की। पुलिसकर्मी का एक वीडियो भी वायरल हुआ है।

विज्ञापन
Katni: Troubled by officers' harassment, head constable ate poisonous substance
अस्पताल में भर्ती प्रधान आरक्षक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटनी जिले में एक बार फिर एक पुलिसकर्मी ने जहरीली दवाओं का सेवन कर आत्महत्या करने की कोशिश की है। पुलिसकर्मी का नाम अरविंद मरावी बताया जा रहा है, जो कि प्रधान आरक्षक के पद पर पुलिस लाइन में पदस्थ था, लेकिन उसकी ड्यूटी लंबे वक्त से एडिशनल एसपी मनोज केडिया के बंगले पर लगाई जा रही थी, जिससे वह काफी परेशान चल रहा था। पुलिसकर्मी ने उसकी ड्यूटी एएसपी के बंगले से हटाने की कई बार मांग की, लेकिन बार-बार बोलने के बादभी उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। जिससे नाराज होकर बैच नंबर 34 के प्रधान आरक्षक अरविंद मरावी ने सुसाइड नोट लिखकर जहरीली गोलियों का सेवन करते हुए आत्महत्या की कोशिश की।
विज्ञापन


हालांकि पीड़ित पुलिसकर्मी को समय रहते शहर के एक निजी अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं, आत्महत्या करने से पहले का एक वीडियो भी वायरल हो रहा हैं, जिसमें अरविंद मरावी अपनी आपबीती बताते हुए कहते नजर आ रहा है कि उसकी मौत की पूरी जवाबदारी एएसपी मनोज केडिया और रक्षित निरीक्षत संध्या मैडम की होगी। हालांकि पीड़ित पुलिसकर्मी के द्वारा यह स्पष्ट नहीं किया गया कि वरिष्ठ अधिकारी उसे किस तरह से प्रताड़ित किया करते थे। बता दें, कुछ वक्त पहले भी एक पुलिसकर्मी के द्वारा आत्महत्या करने की कोशिश की थी, जिसमें उसकी मौत हो गई थी। मामले की जांच अभी पूरी भी नही हुई कि फिर एक नया मामला सामने आ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed