फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News: Two bikes collided head-on, one died on the spot, two serious

Katni News: दो बाइक की आमने-सामने भिडंत, मौके पर एक की मौत, दो गंभीर

Fri, 17 Mar 2023 03:55 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 17 Mar 2023 03:55 PM IST
सार

कटनी जिले में दो बाइक की भिड़ंत हो गई। मौके पर एक की मौत हो गई। हादसे में दो गंभीर घायल हैं। 
 

विज्ञापन
Katni News: Two bikes collided head-on, one died on the spot, two serious
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कटनी जिले में एक बार फिर से तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। घटना ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बनगवां ग्राम के पास की है। वहां दो बाइक में जोरदार भिड़ंत हुई। इसमें एक युवक की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक की हालत बिगड़ने पर डॉक्टर ने उसे जबलपुर मेडिकल हॉस्पिटल रेफर कर दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बनगवां के पास मोटरसाइकिल सवार अभिषेक बर्मन पिता अशोक बर्मन, उम्र-21 वर्ष, निवासी बनगवां, एक बाइक पर सवार था। दूसरी बाइक पर नवल झारिया पिता अनूप झारिया उम्र 21 वर्ष और धर्मेंद्र झारिया पिता शिव चरण झारिया, उम्र-23 वर्ष, दोनों निवासी सिमरिया, मोटरसाइकिल पर सवार आ रहे थे। दोनों की मोटर साइकल बनगवां ग्राम के पास आपस में टकरा गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि 23 वर्षीय धर्मेद्र झारिया को घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


अभिषेक बर्मन और नवल झारिया गंभीर रूप से घायल हैं। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए घायलों को उमरियापान स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां से अभिषेक को हालत में सुधार न होने पर जबलपुर रैफर कर दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा बनाते हुए मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया है। सड़क हादसे की जानकारी दोनों पक्षों के परिजनों को बताई हॉस्पिटल में मौजूद स्टॉफ के मुताबिक मृतक का पोस्टमॉर्टम शुक्रवार को कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed