फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News Three people arrested for smuggling branded liquor vehicle seized

Katni News: ब्रांडेड शराब की तस्करी करते तीन लोग गिरफ्तार, गाड़ी को जब्त कर आरोपियों को भेजा जेल

Sun, 10 Sep 2023 09:21 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 10 Sep 2023 09:21 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही कटनी जिले की पुलिस मुस्तैद हो गई है। एक के बाद एक शराब तस्करों पर शिकंजा कसते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दे रही है। ताजा मामला कुठला थाना क्षेत्र के बिलहरी चौकी का बताया गया, जहां ब्रांडेड कंपनी की अंग्रेजी शराब तस्करी करते तीन आरोपियों को बुलेरो गाड़ी सहित पुलिस ने पकड़ा है।

विज्ञापन
Katni News Three people arrested for smuggling branded liquor vehicle seized
सीएसपी ख्याति मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटनी में कुठला थाना क्षेत्र के बिलहरी चौकी में जब्त हुई शराब की कीमत एक लाख 17 हजार तो गाड़ी की कीमत आठ लाख आंकी गई है। दोनों की जब्ती बनाते हुए पुलिस अभिरक्षा में सुरक्षित रखा गया है।

विज्ञापन


सीएसपी ख्याति मिश्रा ने बताया कि बिलहरी चौकी प्रभारी गोपाल विश्वकर्मा द्वारा अपने पुलिस बल के साथ नाइट गश्त में थे। तभी सामने से आ रही काले कांच की बोलेरो गाड़ी नंबर एमपी-20 टीए-9961 पुलिस को देखते हुए वाहन को तेज करते हुए भागने लगा।
विज्ञापन


चौकी प्रभारी गोपाल विश्वकर्मा को शक होते ही अपने पुलिस बल के साथ गाड़ी का पीछा करते हुए उसे बडखेडा मोड़ के पास घेराबंदी करते हुए पकड़ा। इसमें अलग-अलग कंपनियों की अंग्रेजी शराब रखी मिली, जिसमें छह पेटी विस्की कीमती 45 हजार, दो पेटी एमडी कीमत 24 हजार, 8 पीएम स्पेशल शराब कीमत 28,800 रुपये, दो पेटी वैग पाइपर 19,200 रुपये शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, शराब तस्करी में पकड़े गए आरोपियों में शामिल 24 वर्षीय छोटू उर्फ मुकेश राय निवासी जिला दमोह, 27 वर्षीय रवि चौहान निवासी सिमरिया जिला सतना और गद्दीदार शामिल हैं। इन पर आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपियों को जेल भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed