फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News State GST team imposed a fine of one crore 37 lakh on the coal trader for five days

Katni News: पांच दिन चली स्टेट GST की टीम ने कोल व्यवसाई पर लगाया एक करोड़ 37 लाख का जुर्माना, जानें मामला

Tue, 11 Jul 2023 08:45 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 11 Jul 2023 08:45 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में कोयला कारोबारी के ऑफिस में पिछले पांच दिन से चले स्टेट जीएसटी की टीम ने करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी पकड़ी है। इस पर प्राथमिक रूप में एक करोड़ 37 लाख रुपये का जुर्माना लगाते हुए शासन के खाते में जमा करवाया है।

विज्ञापन
Katni News State GST team imposed a fine of one crore 37 lakh on the coal trader for five days
पांच दिन चली स्टेट GST टीम की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में इन दिनों कोयला कारोबारियों पर स्टेट जीएसटी की टीम नकेल कसे हुई है। ताजा मामला श्री आयुष कोल कॉर्पोरेशन का आया है, यहां करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी मामले पर संचालक बृजेश मिश्रा के घर, ऑफिस और व्यवसाय स्थल पर स्टेट जीएसटी की 17 सदस्यीय टीम ने एक साथ दबिश देते छापेमार कार्रवाई को अंजाम देना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन


पिछले पांच दिनों तक चली कार्रवाई में कटनी और जबलपुर की एंटीविजन ब्यूरो की टीम ने इंदौर कमिश्नर के निर्देशन पर शुरू की जांच पर लेन-देन से जुड़े तमाम कागजातों को खंगाला। इसमें करोड़ों की टैक्स चोरी किया जाना पकड़ा गया। कार्रवाई में शामिल अधिकारी के मुताबिक, जांच के दौरान कई ऐसे बाते समाने आई है, जो गंभीर विषय है। जैसे श्री आयुष कोल कॉर्पोरेशन ट्रेडिंग का काम करती है।
विज्ञापन


इनका अधिकांश कोयला छत्तीसगढ़ से मंगवाते हैं, लेकिन वो सप्लाई भी छत्तीसगढ़ में करते हैं। इन सभी की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 6 जुलाई से 11 जुलाई तक चली आय व्यय के दस्तावेजों में मिली टैक्स चोरी के मामले पर प्राथमिक तौर पर एक करोड़ 37 लाख का जुर्माना लगाया है। अभी कागजात की जांच होना बाकी है अभी और खुलासा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed