{"_id":"6565a21464e55750ad061fe9","slug":"katni-news-number-of-dengue-patients-increased-to-37-questions-raised-over-non-spraying-of-insecticides-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Katni News: कटनी में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 37 हुई, कीटनाशक दवा का छिड़काव न होने पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Katni News: कटनी में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 37 हुई, कीटनाशक दवा का छिड़काव न होने पर उठे सवाल
Tue, 28 Nov 2023 02:40 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 28 Nov 2023 02:40 PM IST
सार
Katni News: कटनी जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या में फिर बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। डेंगू के मरीज बढ़कर अब 37 हो गए हैं।
विज्ञापन
डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 37 हुई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के कटनी जिले में एक बार फिर डेंगू के मरीजों में इज़ाफा देखने को मिला है। जिले में अब तक डेंगू के 37 मरीज सामने आ चुके हैं, जिनका इलाज जारी है।
जानकारी अनुसार कटनी जिले में लगातार डेंगू के बढ़ते मामले जिला प्रशासन की अव्यवस्थाओं की पोल खोलते दिखाई दे रहे हैं। दरअसल जिले में सबसे ज्यादा केस नवंबर माह में सामने आए हैं, जो अभी तक सात मरीज हैं जो डेंगू बीमारी से ग्रसित पाए गए। वहीं, पुराने 30 मरीजों को मिलाकर अब तक 37 मरीज दर्ज हो चुके हैं, जिनका इलाज जिला अस्पताल में किया गया है। बावजूद इसके न तो नगर निगम स्वास्थ्य अमले ने जमीन में उतर का कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव कराया न ही फॉगिग मशीन चलवाई, जबकि बस स्टैंड के सामने कई इलाके हैं, जहां पानी का भराव और फैले कबाड़ के चलते डेंगू के लावा पनप रहे हैं। जिससे आस पास के क्षेत्र में लोग डेंगू जैसी बीमारियों का शिकार होते जा रहे हैं, पूरे मामले सीएचएमओ द्वारा बताया गया कि जिले में बढ़ते डेंगू के मरीजों का इलाज कराया जा रहा है। वहीं, इसे रोकने के लिए अभियान चलाकर कीटनाशक दवाईयों का छिड़काव करवाया जाएगा।