फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News: Major action against drug smugglers in Katni, woman arrested with ganja worth Rs 3 lakh

Katni News: कटनी में नशे के तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, तीन लाख रुपये मूल्य के गांजे के साथ महिला गिरफ्तार

Sun, 11 Feb 2024 04:55 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: रवींद्र भजनी Updated Sun, 11 Feb 2024 04:55 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के कटनी में पुलिस ने फिर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। नशे के तस्करों के खिलाफ की गई इस कार्रवाई में ओडिशा से तीन लाख रुपये मूल्य का गांजा लेकर आई एक पारधी महिला को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Katni News: Major action against drug smugglers in Katni, woman arrested with ganja worth Rs 3 lakh
कटनी में पुलिस ने तीन लाख रुपये मूल्य का गांजा बरामद किया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटनी में पुलिस ने नशे के तस्करों के खिलाफ अभियान में बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने ओडिशा से 30 किलो गांजा लेकर आई एक महिला को गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए गांजे की कीमत तीन लाख रुपये बताई जा रही है। 

विज्ञापन


सीएसपी ख्याति मिश्रा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा से गांजा की खेप लेकर एक महिला कटनी पहुंची है। वह फॉरेस्टर प्ले ग्राउड के पास खड़ी है। इसकी सूचना मिलते ही कोतवाली टीआई आशीष कुमार शर्मा अपने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपी भागने लगी। तब महिला पुलिस की मदद से उसे पकड़कर थाने लाया गया। गांजे की तौल करने पर एक बोरी और झोले में 29 किलो 400 ग्राम गांजा मिला। इसकी कीमत करीब  तीन लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी महिला ने खुद का नाम पिंडई बाई पारधी बताया जो कि रीठी थानांतर्गत देवगांव निवासी बताई गई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया और कोर्ट के समक्ष आरोपी को पेश किया है। आरोपी को जेल भेजा गया है।

विज्ञापन


एक दिन पहले पकड़ी थी बड़ी खेप
इससे एक दिन पहले यानी शनिवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो इंदौर ने कटनी में गांजे की बड़ी खेप पकड़ी थी। एनसीबी की टीम ने करीब 13 क्विंटल गांजा जब्त किया था, जिसकी कीमत 2.5 करोड़ रुपये आंकी गई है। कटनी जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र के ग्राम पटरा के पास इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया था। कटनी पुलिस और एनसीबी की पांच सदस्यीय टीम ने एक गाड़ी को रोका और तलाशी ली। उसमें प्याज भरी मिली। अंदर तलाशी लेने पर बड़ी-बड़ी बोरियों से गांजा निकलना शुरू हो गया। बड़ी मात्रा में गांजा की खेप मिलने पर एनसीबी और पुलिस की टीम गाड़ी को बड़वारा थाना ले गई।  गांजे की यह खेप भी ओडिशा से छत्तीसगढ़ के रास्ते मैहर ले जाई जा रही थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed