{"_id":"6500773fd9c67bcde20dbf0e","slug":"katni-news-kuthla-police-station-in-charge-organized-a-sit-up-meeting-with-the-people-who-were-loitering-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Katni News: आवारा लोगों से थाना प्रभारी ने करवाई उठक-बैठक, कहा- बदनाम जगह मिलोगे तो नहीं करना शराफत की अपेक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Katni News: आवारा लोगों से थाना प्रभारी ने करवाई उठक-बैठक, कहा- बदनाम जगह मिलोगे तो नहीं करना शराफत की अपेक्षा
Tue, 12 Sep 2023 08:05 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 12 Sep 2023 08:05 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के कटनी जिले में कुठला थाना प्रभारी ने गजब का कारनाम कर दिखाया। चाय-पान की गुमटियों पर अनावाश्यक रूप से खड़े हुए लोगों से उठक-बैठक करवा दी। साथ ही हिदायत दिया कि बदनाम जगह मिलोगे तो नहीं करना शराफत की अपेक्षा।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने करवाई उठक-बैठक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कटनी में पदस्थ हुए नवागत थाना प्रभारी अपनी बेहतर कार्य प्रणाली से आम जनता का दिल जीत रहे हैं। फिर चाहे चोरियों का खुलासा करते हुए या नशेड़ियों पर शिकंजा कसते हुए। लेकिन इन सब से एक कदम आगे आए कुठला थाना प्रभारी अरविंद चौबे ने रात्रि गश्त के दौरान चाय-पान के टपरे या गुमटियों में खड़े अनावश्यक लोगों को से पूछताछ करते हुए उनसे खड़े होने का कारण पूछा। उचित उत्तर न मिलने पर करीब एक दर्जन लोगों को उठक बैठक लगवा दी।
विज्ञापन
इस दौरान थाना प्रभारी अरविंद चौबे ने लोगों को समझाइश देते हुए कहते भी नजर आ रहे हैं कि "बदनाम जगह पर खड़े मिले तो हमसे शराफत की अपेक्षा नहीं करना", लोगों को उठक-बैठक और प्रभारी का चेतावनी भरी बातों का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी अरविंद चौबे से बातचीत करने पर बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी बीच चौधरी मैरिज गार्डन के पास खड़े कुछ लोग बिना वजह खड़े मिले। उन्हें हिदायत देते हुए उठक-बैठक कराई गई थी और वहीं दोबारा इस तरह आवारागर्दी करते मिलने कार्रवाई की चेतावनी देते हुए उन्हें वहां से रवाना कर दिया।
विज्ञापन
