फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News Four people involved in cricket betting arrested bike-mobile and cash recovered

Katni News: क्रिकेट सट्टा खिला रहे चार लोग गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल और नकदी बरामद

Wed, 17 May 2023 03:31 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 17 May 2023 03:31 PM IST
सार

कटनी पुलिस ने क्रिकेट सट्टा पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चार सटोरिए को गिरफ्तार किया है, जिनसे तीन मोटर साइकिल, सात नग मोबाइल, नौ हजार रुपये नकद, चार नग पेन, चार्जर, कैलकुलेटर सहित तीन लाख रुपये के करीब का लेखा-जोखा बरामद किया है।

विज्ञापन
Katni News Four people involved in cricket betting arrested bike-mobile and cash recovered
बाइक-मोबाइल और नकदी बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटनी जिले की एनकेजे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पाकर ग्राम पहरिया स्थित राणा के फॉर्म हाउस के पीछे दबिश देते हुए चार सटोरियों को घेराबंदी कर पकड़ा। एनकेजे पुलिस ने आरोपियों के पास से क्रिकेट सट्टा में उपयुक्त तीन मोटर साइकिल, सात मोबाइल फोन,  नौ हजार की नकदी, कैलकुलेटर, पेन सहित चार लाख 80 हजार का मशूरूका बरामद किया। 

विज्ञापन


वहीं, पुलिस ने आरोपियों से एक रजिस्टर भी बरामद किया है, जिसमें क्रिकेट सट्टा से जुटे करीब तीन लाख से अधिक का लेखा-जोखा मिला है। पूरे मामले पर कटनी पुलिस ने प्रेसवार्ता कर मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपियों द्वारा आईपीएल के शुरुआत से ही क्रिकेट सट्टा चालू किया था, जिसकी जानकारी मिलते ही एनकेजे थाना प्रभारी सिद्धार्थ राय द्वारा अपने पुलिस बीएल के साथ दबिश देते हुए मौके से आरोपी जय मूलचंदानी, भरत मूलचंदानी, मो. असगर सहित चंदन नाकरा को गिरफ्तार करते हुए क्रिकेट सट्टे उपयोग होने वाले उपकरणों की जब्ती बनाई।
विज्ञापन


आरोपियों से तीन लाख के करीब का ऑनलाइन लेखा-जोखा मिला। ये पैसे ऑनलाइन लेकर पलटी करते थे। ये कहां पलटी करते थे, इनसे जुड़े लोग जिले में कहां-कहां फैले हैं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed