फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News: Cheating of Rs 37 thousand in the name of Bageshwar Dham police engaged in investigation

MP News: बागेश्वर धाम में अर्जी लगाने के नाम पर 37 हजार की ठगी, श्रद्धालु की शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस

Thu, 31 Aug 2023 09:56 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 31 Aug 2023 09:56 AM IST
सार

Katni News: कटनी की एक महिला के साथ बागेश्वर धाम में अर्जी लगाने के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। महिला से 37 हजार रुपये से ज्यादा की ठगी तीन किस्तों में की गई।

विज्ञापन
Katni News: Cheating of Rs 37 thousand in the name of Bageshwar Dham police engaged in investigation
शिकायत दर्ज कराने पहुंची महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटनी में महिला से ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जिसकी शिकायत महिला ने कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन से की। एसपी ने जांच के लिए साइबर सेल सहित स्थानीय थाना प्रभारी को जिम्मेदारी सौंपी है। 
विज्ञापन


पूरा मामला बाबा बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री से जुड़ा हुआ है, जिनके नाम पर रीठी थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत वसुधा निवासी ममता बाई से अज्ञात शख्स द्वारा बाबा बागेश्वर धाम में अर्जी लगवाने से लेकर निराकरण के नाम पर तीन किस्तो में 37 हजार 599 रुपये की ऑनलाइन ठगी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित महिला के मुताबिक मोबाइल नंबर 7728880504 से अज्ञात व्यक्ति ने कॉल करके बोला कि वो बागेश्वर धाम से महाराज बोल रहे हैं। अर्जी धाम में लगवाने के नाम कर पहली किस्त 599 रुपए ऑनलाइन पेमेंट(फोन पे) 7073165336 नंबर पर भेजने की बात कही। श्रद्धा वश महिला ने पैसे डाल दिए, लेकिन ये तो ठगी की पहली कड़ी थी। जिसके बाद आरोपी शख्स ने सुबह पुनः 6 बजे कॉल करके समस्या बताते हुए पूजा अनुष्ठान के नाम पर 25 हजार रुपये डलवाएं। वहीं, अंतिम किस्त धाम में आकर निराकरण के नाम पर महिला से 12 हजार की आखिरी किस्त ले ली। 
विज्ञापन


37599 रुपये भेजने के बाद महिला जब धाम के लिए निकलने लगी तो अज्ञात शख्स ने अपने दोनों नंबर बंद कर लिए। कई बार कॉल करने के बाद महिला समझ गई कि उसके साथ ठगी हो चुकी है, जिसके बाद महिला  लिखित शिकायत लेकर कटनी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और एसपी अभिजीत रंजन से मामला बताते हुए आरोपी पर कड़ी कार्रवाई करने और धोखाधड़ी की राशि वापस दिलाए जाने की मांग की। वहीं पुलिस अधीक्षक ने साइबर सेल और रीठी थाना प्रभारी से जांच करवाने की बात कही है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed