{"_id":"65edd7145ea458e8a50b4880","slug":"katni-news-brother-in-law-and-brother-in-law-die-in-road-accident-truck-driver-arrested-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Katni News: मेला देखकर लौट रहे जीजा-साले की सड़क हादसे में मौत, दोनों को रौंदने वाला ट्रक चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Katni News: मेला देखकर लौट रहे जीजा-साले की सड़क हादसे में मौत, दोनों को रौंदने वाला ट्रक चालक गिरफ्तार
Sun, 10 Mar 2024 09:21 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, कटनी
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, कटनी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 10 Mar 2024 09:21 PM IST
सार
दोनों मृतक आपसी रिश्ते में जीजा-साले हैं, जो मेला देखकर अपने घर लौट रहे थे तभी कोयला प्लांट के पास एक तेज रफ्तार ट्रॉला बाइक सवार युवकों को रौंदते हुए मौके से भाग निकला। बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : इंटरनेट
विस्तार
मध्यप्रदेश के कटनी जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे। एक के बाद एक हो रही दुर्घटनाओं में लोगों की होती मौत सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान की पोल खोलता दिखाई दे रहा है। दरअसल कटनी जिले के बड़वारा थाना अंतर्गत ग्राम पठरा के पास एक तेज रफ्तार ट्रॉले ने बाइक सवार दो लोगों को मौत के घाट उतार दिया है।
जानकारी के मुताबिक दोनों मृतक आपसी रिश्ते में जीजा-साले हैं, जो मेला देखकर अपने घर लौट रहे थे तभी कोयला प्लांट के पास एक तेज रफ्तार ट्रॉला बाइक सवार युवकों को रौंदते हुए मौके से भाग निकला। हालांकि दोनों स्थानीय लोगों ने गाड़ी का पीछा करते हुए गाड़ी चालक को ट्रक के साथ पकड़ लिया और मामले से बड़वारा पुलिस को अवगत करवाया।
बड़वारा थाना प्रभारी अनिल यादव ने बताया कि मेला देखकर लौट रहे बाइक सवार 30 वर्षीय भीम बर्मन और 28 वर्षीय दीपक बर्मन पठरा मोड़ के पास एक ट्रॉले ने चक्कर मारते हुए उसे रौंद डाला जिसमें उनकी दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस ने दोनों के शव का पंचनामा बनाते हुए उन्हें पोस्टमार्टम के लिए कटनी जिला अस्पताल के लिए रवाना करते हैं, जिसकी जानकारी मृतकों के परिजनों को अवगत करवाया है वही पूरे मामले पर एफआईआर दर्ज करते हुए जांच शुरूकर दी गई है।