फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News: Bike riding miscreants brutally beat up the youth Incident captured in CCTV

Katni News: बाइक सवार बदमाशों ने युवक को बेरहमी से पीटा; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, आरोपियों की तलाश जारी

Mon, 15 May 2023 08:35 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 15 May 2023 08:35 AM IST
सार

कटनी में पुरानी रंजिश के चलते बाइक सवार दो बदमाशों ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई की। मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Katni News: Bike riding miscreants brutally beat up the youth Incident captured in CCTV
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कटनी जिले में एक युवक से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो माधवनगर थाना अंतर्गत जीवन ज्योति हॉस्पिटल के पास का बताया जा रहा है, जहां पुराने विवाद के चलते लखन खटवानी से बाइक सवार दीपक मोटवानी और बैला नामक युवकों ने हॉकी और बेसबॉल के डंडे से पिटाई करना शुरू कर दिया। बड़ी बात ये है युवक से हो रही मारपीट के दौरान आस-पास कई लोग मौजूद रहे, लेकिन किसी ने भी दोनों बदमाशो को रोकने की न तो कोशिश की न ही किसी ने विरोध दर्ज कराया। वो तो गनीमत रही की युवक जैसे-तैसे जान बचाकर मौके से भाग निकला।  मारपीट की पूरी घटना क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन


कटनी पुलिस अधीक्षक ने बताया की युवक से हुई मारपीट के मामले में माधवनगर पुलिस ने आरोपी दीपक मोटवानी और बैला के विरुद्ध 423/23 धारा 379 भादवि 424/23 धारा 294, 323,506,34 भादवि के तहत मामला दर्ज किया है। विवाद की वजह पुरानी रंजिश बताई गई है। आरोपियों की तलाश जारी है, जिन्हे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed