फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News: Another blow to BJP, Pappu Vajpayee, close to Sanjay Pathak, joins Congress

Katni News: भाजपा को फिर लगा झटका, संजय पाठक के करीबी पप्पू वाजपेई ने थामा कांग्रेस का हाथ

Tue, 11 Jul 2023 01:53 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 11 Jul 2023 01:53 PM IST
सार

कटनी जिले में भाजपा को एक और बड़ा झटका लगा है। विधायक संजय पाठक के करीबी पप्पू वाजपेई ने भाजपा का साथ छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया है। उन्होंने मंगलवार को भोपाल में पूर्व सीएम कमलनाथ और नकुलनाथ के सामने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

विज्ञापन
Katni News: Another blow to BJP, Pappu Vajpayee, close to Sanjay Pathak, joins Congress
संजय पाठक के करीबी पप्पू वाजपेई ने छोड़ी भाजपा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने का सिलसिला नहीं थम रहा है। हाल ही में कटनी से भाजपा नेता पप्पू उर्फ़ संदीप वाजपेई ने कांग्रेस का दामन थामा है और भाजपा को एक बार फिर बड़ा झटका दिया है। यह झटका सिर्फ भाजपा के लिए नहीं बल्कि विधायक संजय पाठक के लिए भी माना जा रहा है, चूंकि पप्पू वाजपेई विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक के मित्रों में शुमार थे, हालांकि लंबे वक्त से दोनों के बीच  मन मुटाव चल रहा था और पप्पू वाजपेई की पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया, तरुण भनोट सहित दिग्विजय सिंह से नजदीकियां बढ़ गई थीं। पूर्व सीएम कमलनाथ और सांसद नकुलनाथ के हाथों मंगलवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन


बता दें, कांग्रेस की सदस्यता के लिए पप्पू वाजपेई अपने सैकड़ों समर्थकों को लेकर 50 गाड़ियों के काफिले में सवार होकर भोपाल पहुंचे थे, जहां कांग्रेस नेताओं ने स्वागत करते हुए उन्हें सदस्यता दिलवाई। कटनी जिले में बड़े नेताओं की बात करें, तो भाजपा को तीसरा बड़ा झटका लगा है। कटनी में भाजपा छोड़ने की शुरुआत पूर्व विधायक कुंवर ध्रुव प्रताप सिंह से हुई थी। माना जा रहा है कि आने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को ऐसे कई झटके झेलने पड़ सकते हैं, जिसका कही न कही एमपी चुनाव में पार्टी को नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed