{"_id":"6490260deaee13b82e09b8f3","slug":"katni-news-agricultural-extension-officer-arrested-for-taking-bribe-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Katni: कृषि विस्तारक अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, खाद-बीज की दुकान के लाइसेंस के एवज में मांग रहा था पैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Katni: कृषि विस्तारक अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, खाद-बीज की दुकान के लाइसेंस के एवज में मांग रहा था पैसे
Mon, 19 Jun 2023 03:25 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 19 Jun 2023 03:25 PM IST
सार
कटनी जिले में लोकायुक्त की टीम ने कृषि विस्तारक अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने खाद-बीज की दुकान के लिए लाइसेंस देने के नाम पर छह हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी।
विज्ञापन
कृषि विस्तारक रिश्वत लेते गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कटनी जिले में लोकायुक्त की टीम ने रिश्वतखोर अधिकारी को पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जबलपुर लोकायुक्त की टीम के मुताबिक खाद बीज की दुकान के लिए पुष्पेंद्र सिंह कृषि विभाग के चक्कर काट रहे थे, लेकिन कृषि विस्तारक अधिकारी पंचम गांठे के द्वारा उनसे छह हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी।
पीड़ित ने दो मई को जबलपुर लोकायुक्त कार्यालय पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पंचम गांठे को उनके निवास तिलक राष्ट्रीय कॉलेज के पास से पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पंचम गांठे कृषि विभाग के बड़वारा क्षेत्र के विस्तारक अधिकारी के पद पर पदस्थ हैं, उन पर धारा सात और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। लोकयुक्त टीम का नेतृत्व कर रहे निरीक्षक स्वप्निल दास के अनुसार कार्रवाई को अंजाम देने में छह सदस्यीय टीम कटनी में मौजूद है।
वहीं, शिकायतकर्ता राघेंद्र सिंह ने बताया कि रोहनिया ग्राम में खाद बीज की दुकान के लिए कृषि विभाग से लाइसेंस लेना था, जिसके लिए लोकसेवा केंद्र में तीन बार आवेदन किया लेकिन पैसे न देने पर रिजेक्ट कर दिया गया। अंत में विस्तार अधिकारी पंचम गांठे द्वारा छह हजार की रिश्वत की मांग की गई, जिसकी शिकायत लोकायुक्त में की थी, सोमवार को टीम ने आरोपी अधिकारी को रिश्वत लेते ट्रैप कर लिया है।