{"_id":"6328607a400e5c32a21d953a","slug":"katni-health-department-s-babu-arrested-for-taking-bribe-of-eight-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"Katni: स्वास्थ्य विभाग का बाबू आठ हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, वेतनमान समयमान बढ़ाने के एवज में मांगी थी रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Katni: स्वास्थ्य विभाग का बाबू आठ हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, वेतनमान समयमान बढ़ाने के एवज में मांगी थी रकम
Mon, 19 Sep 2022 05:58 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 19 Sep 2022 05:58 PM IST
सार
शिकायतकर्ता ने बताया कि वेतनमान समयमान बढ़ाने के लिए वह स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ स्थापना शाखा के बाबू राहुल मिश्रा से मिला था, जिसने काम के बदले आठ हजार रुपये की रिश्वत की मांग की।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के बाबू को जबलपुर लोकायुक्त ने रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के कटनी में स्वास्थ्य विभाग के बाबू को जबलपुर लोकायुक्त ने रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। बाबू ने विभाग के ही लैब टेक्नीशियन से वेतनमान समयमान बढ़ाने के एवज में आठ हजार रुपये मांगे थे।
लोकायुक्त टीआई स्वप्निल दास ने बताया की संदीप यादव ने लोकायुक्त को लिखित शिकायत की थी। उसने बताया था कि वह स्वास्थ्य विभाग में लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत है। वेतनमान समयमान बढ़ाने के लिए वह स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ स्थापना शाखा के बाबू राहुल मिश्रा से मिला था, जिसने काम के बदले आठ हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। 11 सितंबर को शिकायत लेकर जांच की गई। जब मामला सही पाया गया तो बाबू के पकड़ने का जाल बिछाया गया।
लोकायुक्त ने पैसे लेकर संदीप को राहुल मिश्रा के पास भेजा गया। जैसे ही उसने पैसे दिए, लोकायुक्त की टीम ने बाबू को दबोच लिया। कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि आरोपी राहुल मिश्रा पर पूर्व में भी आय से ज्यादा संपत्ति के मामले पर कार्यवाही हो चुकी है जिस पर फाइल पेश नही हुई है।