फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni Demanded bribe of Rs 20 thousand in name of getting benefits of Sambal Yojana Lokayukta arrested

Katni News: संबल योजना का लाभ दिलवाने के नाम पर मांगी 20 हजार की रिश्वत, लोकायुक्त ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

Fri, 12 Apr 2024 05:38 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 12 Apr 2024 05:38 PM IST
सार

संबल योजना का लाभ दिलवाने के नाम पर 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। वहीं, लोकायुक्त ने कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोर को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Katni Demanded bribe of Rs 20 thousand in name of getting benefits of Sambal Yojana Lokayukta arrested
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में एक बार फिर रिश्वतखोर सहायक सचिव पर लोकायुक्त ने शिकंजा कसते हुए 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पूरी कार्रवाई बरगवां स्थित एयू बैंक के पास अंजाम दी गई, जहां 44 वर्षीय महिला जीराबाई से 20 हजार की रिश्वत लेते रोजगार सहायक सचिव प्रवीण कुमार तिवारी को लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, आरोपी रोजगार सहायक सचिव प्रवीण कुमार तिवारी कलुआ बडखेरा ग्राम पंचायत में पदस्थ था। जो जीराबाई से उसके पति की मौत होने पर शासन से मिलने वाली दो लाख की सहायता राशि संबल योजना के तहत दिलवाने के नाम पर 20 हजार की मांग रखी थी। इसकी शिकायत पीड़ित महिला जीराबाई ने जबलपुर लोकायुक्त एसपी के समक्ष प्रस्तुत होकर अपनी शिकायत बताई और शुक्रवार को पूरी कार्रवाई को टीआई स्वप्निल दास के नेतृत्व में पहुंची छह सदस्यीय टीम ने आरोपी को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पूरे मामले पर लोकायुक्त टीआई स्वप्निल दास ने बताया, आवेदिका जीराबाई के पति की मौत बीमारी के चलते छह महीने पूर्व हो गई थी, जिसे संबल योजना के तहत दो लाख दिलवाने के नाम पर ग्राम पंचायत कलुआ बडखेरा के जीआरएस प्रवीण कुमार तिवारी ने 20 हजार की रिश्वत मांगी थी।  जबलपुर लोकायुक्त टीम ने आरोपी को 500 के 40 नोट रिश्वत लेते पकड़ते हुए उस पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा- 7, 13 के तहत कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed