{"_id":"6676c020ea404e37c60a8a21","slug":"katni-crime-thieves-broke-shutter-and-stole-jewelry-worth-lakhs-police-arrived-with-dog-squad-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Katni Crime: शटर तोड़ लाखों के जेवरात ले उड़े चोर, डॉग स्क्वॉड के साथ पहुंची पुलिस, नाइट गश्त पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Katni Crime: शटर तोड़ लाखों के जेवरात ले उड़े चोर, डॉग स्क्वॉड के साथ पहुंची पुलिस, नाइट गश्त पर उठे सवाल
Sat, 22 Jun 2024 05:44 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 22 Jun 2024 05:44 PM IST
सार
शटर तोड़कर चोर लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए। सूचना पर पुलिस डॉग स्क्वॉड के साथ पहुंची। वहीं, लोगों ने पुलिस के नाइट गश्त पर भी सवाल उठाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कटनी जिले के कोतवाली इलाके में चोरों ने ज्वेलरी की शॉप का शटर तोड़कर लाखों के आभूषण पार कर दिए। मामला गायत्री नगर क्षेत्र का बताया गया। जहां लंबे वक्त से सोना-चांदी का कारोबार करने वाले व्यापारी रामकुमार सोनी ने बताया कि उसकी दुकान लक्ष्मी ज्वेलर्स के नाम से है, जिसे वह रात नौ बजे ताला लगाकर गया था।
विज्ञापन
व्यापारी रामकुमार के मुताबिक, सुबह पड़ोसियों का फोन आया कि उसके शॉप की शटर और ताला टूटा पड़ा है। भाइयों के साथ मौके पर पहुंचा और पुलिस को सूचित किया। चोरों ने दुकान से सात से आठ किलो चांदी के जेवरात और सोने की आठ ग्राम की नाक की कील लेकर भाग गए। जो करीब पांच से छह लाख कीमत के आभूषण थे। वहीं, घटना की जानकारी लगते ही डॉग स्क्वॉड के साथ कोतवाली टीआई आशीष कुमार शर्मा अपने पुलिस बल को लेकर घटना स्थल पहुंचे। जहां उन्होंने मामले की जांच करते हुए बताया कि अज्ञात चोरों द्वारा लक्ष्मी ज्वेलर्स की शॉप में चोरी की है, जिसका पता लगाता जा रहा है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
आपको बता दें, कटनी पुलिस संवेदनशील क्षेत्र सहित शहरीय इलाकों में नाइट गश्त करवाई जाती है। लेकिन इस तरह की बड़ी वारदात के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली की सवालों के घेरे में आ जाती है। यदि सच में नाइट गश्त की जाती तो शायद दो थानों की बॉर्डर वाले क्षेत्र में इस तरह की घटना समाने न आती। फिलहाल, पुलिस आरोपियों को कब तक गिफ्तार कर पाती है, ये देखना बाकी है।
विज्ञापन
