फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni Crime IPL cricket betting was going on in posh area accused arrested

Katni Crime: पॉश इलाके में चल रहा था आईपीएल क्रिकेट का सट्टा, पुलिस ने दबिश देते हुए आरोपी को किया गिरफ्तार

Fri, 14 Apr 2023 10:34 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 14 Apr 2023 10:34 PM IST
सार

Katni Crime IPL: मध्यप्रदेश में कटनी जिले के पॉश इलाके में आईपीएल क्रिकेट का सट्टा चल रहा था। पुलिस ने दबिश देते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही मामले में और जानकारी के लिए जांच कर रही है।

विज्ञापन
Katni Crime IPL cricket betting was going on in posh area accused arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कटनी पुलिस ने माधवनगर के समदड़िया ज्वेलर्स के पास दबिश देते हुए एक आरोपी को पकड़ा, जो आईपीएल टूर्नामेंट पर मोबाइल के जरिए ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिला रहा था। पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल फोन समेत नकदी जब्त करते हुए आरोपी युवक किसके लिए काम करता है, इसकी जानकारी निकालने में जुटी हुई है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, आरोपी नीरज गंगवानी कैरिन लाइन निवासी युवक समदड़िया ज्वेलर्स के पास बने मकान से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिला रहा है। ऐसी मुखबिर से सूचना मिली, जिसके बाद माधवनगर टीआई विजय विश्वकर्मा और नवीन नामदेव समेत पुलिस बल के साथ बंगला लाइन इलाके पर दबिश दी। यहां आरोपी नीरज गंगवानी मौके से गिरफ्तार हुआ, जिसके पास एक मोबाइल, पच्चीस सौ रुपये नकद, कागज में लेन-देन का हिसाब बरामद हुआ।
विज्ञापन


जानकारों की माने तो आरोपियों को पुलिस के आने की जानकारी पहले से मिल गई थी, जिसके चलते कुछ आरोपी मौके से भागने में सफल रहे। वहीं, एक आरोपी ही पुलिस के हत्थे चढ़ा सका। एसपी अभिजीत रंजन ने बताया कि क्रिकेट सट्टा मामले पर माधवनगर पुलिस ने अपराध क्रमांक 324/23 4क सट्टा एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपी किसके लिए काम करता है और उनके तार कहां-कहां जुड़े हैं, इन सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed