{"_id":"645fc4249a227a9fb30a18e7","slug":"katni-crime-10-thousand-bribe-taken-in-the-name-of-allotment-of-house-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Katni News: आवास आवंटित करने के नाम पर दस हजार रुपये ली रिश्वत, निगम अध्यक्ष ने लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Katni News: आवास आवंटित करने के नाम पर दस हजार रुपये ली रिश्वत, निगम अध्यक्ष ने लिखा पत्र
Sat, 13 May 2023 11:11 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 13 May 2023 11:11 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के कटनी जिले में आवास आवंटन के नाम पर बीच सड़क पर 10 हजार रुपये की रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस पर नगर निगम अध्यक्ष ने संज्ञान लेते हुए कमिश्नर को पत्राचार करते हुए दोषी के विरुद्ध जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
आवास आवंटन के नाम पर रिश्वतखोरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कटनी जिले में वायरल वीडियो कुठला क्षेत्र का बताया गया। जहां आवेदक महिला से नगर निगम में दैनिक वेतनभोगी कर्मी प्रियंक ठाकुर द्वारा आईएचएसडीपी के आवास आवंटन करवाने के नाम पर बीच सड़क पर 10 हजार रुपये लेता दिख रहा है। वहीं, आवास पास होने के लिए 25 हजार की राशि जमा करवाने की भी बात कहता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो कब का है, इसकी पुष्टि अभी नगर निगम ने नहीं की। लेकिन निगमाध्यक्ष मनीष पाठक ने मामले की जांच के लिए समिति गठित करते हुए दोषी पर कार्रवाी करने के लिए कमिश्नर को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
इस पर नगर निगम कमिश्नर सतेंद्र धकड़े ने दोषी कर्मी को नोटिस जारी करते हुए तीन दिवस के अंतराल में जवाब-तलब करने को कहा है। वहीं, संतोषजनक उत्तर न मिलने कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, देखना अभी बाकी है दोषी पर क्या कुछ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
