फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni: Civil Supplies Corporation manager arrested for taking bribe of 60 thousand, asked for 3 percent commission to pass bill of twenty lakhs

Katni: नागरिक आपूर्ति निगम मैनेजर 60 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, बीस लाख का बिल पास कराने के लिए मांगा 3 परसेंट कमीशन

Mon, 23 May 2022 06:23 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 23 May 2022 06:23 PM IST
सार

कटनी के नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक को साठ हजार की रिश्वत लेते हुए जबलपुर लोकायुक्त ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बीस लाख का बिल पास कराने के बदले में तीन प्रतिशत कमीशन रिश्वत में मांगा था।
 

विज्ञापन
Katni: Civil Supplies Corporation manager arrested for taking bribe of 60 thousand, asked for 3 percent commission to pass bill of twenty lakhs
प्रबंधक को साठ हजार की रिश्वत लेते हुए जबलपुर लोकायुक्त ने गिरफ्तार किया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जबलपुर लोकायुक्त ने कटनी के नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक को साठ हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बीस लाख का बिल पास कराने के बदले में तीन प्रतिशत कमीशन रिश्वत में मांगा था।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार जबलपुर लोकायुक्त को बजरंग राइस मिल के संचालक ईश्वर रोहरा ने शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि कटनी के नागरिक आपूर्ति निगम कार्यालय में पदस्थ जिला प्रबंधक संजय सिंह 60 हजार की रिश्वत मांग रहा है। ये रकम मिलिंग एवं परिवहन के बीस लाख रुपये पास करने के नाम पर मांगे जा रहे थे। लोकायुक्त ने शिकायत की पड़ताल की फिर आरोपी को रंगेहाथ पकड़ने के लिए ट्रैप तैयार किया।
विज्ञापन

 
टीम ने पूरी फील्डिंग जमाई। सोमवार को ईश्वर रोहरा नागरिक आपूर्ति निगम कार्यालय पहुंचे और संजय सिंह को रुपये दे दिए। संजय यह रकम कार्यालय के आउटसोर्स कर्मचारी धीरज मिश्रा को दे रहा था तभी टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। कार्रवाई लोकायुक्त डीएसपी दिलीप झड़बड़े, इंस्पेक्टर स्वप्निल दास, इंस्पेक्टर भूपेन्द्र दीवान व टीम की उपस्थिति में कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
लोकायुक्त डीएसपी दिलीप झरवड़े ने बताया कि बजरंग राइस मिल के संचालक ईश्वर रोहरा ने मिलिंग के लिए मध्यप्रदेश सिविल सप्लाई कार्पोरेशन से टेंडर लिया है। इसमें उन्होंने 40 लाख रुपये की धान की मिलिंग की थी। इसका 20 लाख रुपये का पेमेंट उन्हें मिल गया था। जबकि 20 लाख रुपये का पेमेंट बाकी था। इसी पेमेंट को प्राप्त करने के लिए ईश्वर रोहरा ने रुपये की मांग की थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed