फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Karni Sena protested at Jamboree Maidan

Sehore: 21 सूत्रीय मांगों को लेकर करणी सेना की चेतावनी-आंदोलन को हलके में न ले सरकार

Sun, 08 Jan 2023 09:38 PM IST
अर्पित याग्निक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिहोर Published by: अर्पित याग्निक Updated Sun, 08 Jan 2023 09:38 PM IST
सार

भोपाल में करणी सेना ने 21 सूत्रीय मांगों को लेकर बड़ा आंदोलन शुरू कर दिया है। दिनभर चले आंदोलन के बाद भी कार्यकर्ता रात को भी टॉर्च जलाकर नारेबाजी करते रहे।

विज्ञापन
Karni Sena protested at Jamboree Maidan
रात में टॉर्च जलाकर नारेबाजी करते कार्यकर्ता। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार को करणी सेना परिवार और सर्व समाज का बड़ा आंदोलन हुआ। इस दौरान 12 सौ से अधिक वाहनों के साथ सीहोर जिले से 25 हजार से अधिक सर्व समाज के लोग जंबूरी मैदान पहुंचे। करणी सेना परिवार की ओर से ईश्वर सिंह ठाकुर ने चेतावनी दी कि सरकार आंदोलन को हलके में न ले। हमारा एक ही मकसद है कि हमारी मांगों को पूरा किया जाए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह आंदोलन आर्थिक आधार पर आरक्षण एट्रोसिटी एक्ट में बदलाव, स्वामीनाथन कमेटी के आधार पर फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य। एससी, एसटी एक्ट में बिना जांच के गिरफ्तारी पर रोक। ईडब्ल्यूएस आरक्षण में भूमि व मकान की बाध्यता समाप्त कर 8.00 लाख की वार्षिक आय को ही आधार मानें। सभी भर्तियों में ईडब्ल्यूएस के छात्रों को उम्र सीमा में छूट एवं छात्रवृत्ति भी प्रदान करें। गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने जैसे 21 सूत्रीय मांगों को लेकर किया जा रहा है।
विज्ञापन


रात में टॉर्च जलाकर करते रहे नारेबाजी
दिनभर के प्रदर्शन के बाद रात को भी टॉर्च जलाकर आंदोलनकारी मैदान पर डटे रहे और नारेबाजी करते रहे। इधर, करणी सेना परिवार के जीवन सिंह शेरपुर समेत पांच कार्यकर्ता भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा। हम चुनावी राजनीति से परहेज नहीं करेंगे। हम व्यवस्था सुधार के लिए आंदोलन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुबेरेश्वरधाम सहित अन्य स्थानों पर वाहनों के कारण लगा जाम
करणी सेना के इस आंदोलन में वाहनों के आने-जाने का सिलसिला दिनभर चलता रहा। इस कारण कुबेरेश्वरधाम सहित अन्य स्थानों पर जाम लगा रहा। रविवार को सुबह से ही जिले के विभिन्न मांगों से सर्व समाज और करणी सेना परिवार के हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। इस मौके पर करणी सेना परिवार के प्रमुख जीवन सिंह शेरपुरा सहित अन्य ने अपनी बात सरकार के सामने रखी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed