फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Kamalnath minister said RSS has been imparting training in making weapons, bombs, atom bomb

कांग्रेस के मंत्री बोले- एटम बम, ग्रेनेड और हथियार बनाने की ट्रेनिंग देता है आरएसएस

Mon, 21 Jan 2019 09:41 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 21 Jan 2019 09:41 AM IST
विज्ञापन
Kamalnath minister said RSS has been imparting training in making weapons, bombs, atom bomb
डॉक्टर गोविंद सिंह

मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ने शनिवार को कथित तौर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) पर हथियार, बम, एटम बम, ग्रेनेड बनाने और धमाके करने का आरोप लगाया है। मंत्री डॉक्टर गोविंद सिंह ने यह टिप्पणी भाजपा के उस बयान पर दी जिसमें पार्टी ने कांग्रेस सरकार पर राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर हमला किया था। 

विज्ञापन


मंत्री ने स्थानीय मीडिया से कहा, 'आरएसएस हथियार, बम, एटम बम, ग्रेनेड बनाने और धमाके करने का प्रशिक्षण दे रहा है।' डॉक्टर सिंह मध्यप्रदेश में कांग्रेस के एक प्रसिद्ध नेता हैं। दिग्विजय सिंह के कार्यकाल के दौरान वह गृहमंत्री थे। वह भिंड जिले के लहार विधानसभा सीट से सात बार विधायक चुने जा चुके हैं। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस बयान को उपहास बताया।
विज्ञापन


शिवराज ने कहा कि इससे कांग्रेस का मानसिक दिवालियापन दिखाई देता है। उन्होंने रविवार को ट्वीट करते हुए कहा, 'मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के मंत्री डॉक्टर गोविंद सिंह का बयान कि आरएसएस हथियार, हथगोले बनाने की ट्रेनिंग देता है, हास्यास्पद व अज्ञानता का द्योतक है। उच्च चरित्र निर्माण के लिए 94 वर्ष से निरंतर कार्यरत राष्ट्रवादी संस्था को लेकर ऐसी ओछी बात करना, कांग्रेस का मानसिक दिवालियापन दर्शाता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हफ्ते की शुरुआत में कांग्रेस सरकार विपक्ष के निशाने पर दो हत्याओं की वजह से आई थी। 50 साल के मंदसौर नगर पालिका अध्यक्ष प्रह्लाद बंधवार को बीच चौराहे पर गुरुवार को गोली मार दी गई थी। वहीं इंदौर में 45 साल के व्यापारी और स्थानीय बिल्डर संदीप अग्रवाल की व्यस्त बाजार में हत्या कर दी गई थी। 

शिवराज सिंह चौहान ने इन हत्याओं की निंदा की थी और मुख्यमंत्री कमलनाथ को एक पत्र लिखा था।
जिसमें उनसे इन मामलों की जांच उच्च स्तरीय समिति से करने को कहा गया था। चौहान ने आरोप लगाया था कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने के बाद से अचानक अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है। वहीं रविवार को भाजपा नेता मनोज ठाकरे का शव बडवानी में मिला था। एक हफ्ते से कम समय के अंदर यह दूसरे भाजपा नेता की हत्या थी। 

कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार को आड़े हाथ लेते हुए शिवराज ने रविवार को ट्वीट किया, 'एक के बाद एक भाजपा नेताओं की हत्या होना बहुत गंभीर मामला है। कांग्रेस इसको सतही तौर पर लेकर क्रूर मजाक कर रही है। गृह मंत्री के गृह जिले में सरेआम भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय मंडल अध्यक्ष मनोज ठाकरे को को मार दिया गया। अपराधियों के हौसले बुलंद है। प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बिलकुल ध्वस्त हो गई है। यह हमारे लिए बहुत चिंता का विषय है। तत्काल अपराधी पकड़े जाने चाहिए। सरकार ने इसको गंभीरता से नहीं लिया, तो भाजपा को सड़कों पर उतरना पड़ेगा।'

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed