राम मंदिर के लिए चांदी की ईंट भेज रहे हैं कमलनाथ, कहा- आज राजीव गांधी बहुत खुश होते
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस नेताओं से अलग हटकर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राम मंदिर निर्माण का स्वागत किया है। उन्होंने मंदिर निर्माण को लेकर खुशी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि भगवान राम सबके हैं। इसके अलावा मंगलवार को उन्होंने ट्विटर पर अपनी प्रोफाइल तस्वीर को बदल दिया है। इसमें उन्होंने भगवा चोला पहना हुआ है। कांग्रेस नेता ने मंगलवार को अपनी तस्वीर बदली और लिखा, 'श्रीराम के हनुमान करो कल्याण।' वहीं उन्होंने अपने आवास पर हनुमान चालीसा का भी पाठ किया।
#NewProfilePic pic.twitter.com/MSLVNh6u0q
— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) August 4, 2020विज्ञापन
राम मंदिर के निर्माण के लिए चांदी की ईंटें भेजेंगे कमलनाथ
कांग्रेस नेता ने कहा कि भगवान राम सबके हैं। यह हम सभी के लिए खुशी का समय है। यदि आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जिंदा होते तो मंदिर निर्माण को लेकर उन्हें सबसे ज्यादा खुशी होती। उन्होंने कहा कि हम राम मंदिर निर्माण का स्वागत करते हैं।
कमलनाथ ने कहा, 'राजीव गांधी जी ने 1985 में मंदिर निर्माण की शुरुआत की थी। 1989 में शिलान्यास किया था। राजीव जी की वजह से आज राम मंदिर का सपना साकार हो रहा है। आज राजीव जी होते तो यह सब देखते। हम राम मंदिर निर्माण के लिए प्रदेश की जनता की तरफ से 11 चांदी की ईंटें भेज रहे हैं। इन्हें कांग्रेस सदस्यों के दान से खरीदा गया है। यह एक ऐतिहासिक दिन (कल) है जिसके लिए पूरा देश इंतजार कर रहा था। हनुमान चालीसा का पाठ राज्य के लोगों के कल्याण के लिए किया गया था।'
We are sending 11 silver brick to Ayodhya from the people of Madhya Pradesh, they were bought with donations from Congress members. It's a historic day (tomorrow) for which entire country was waiting. Hanuman Chalisa recital was done for welfare of the state's people: Kamal Nath https://t.co/FvWkWSKfWM pic.twitter.com/xNW92IO2Zz
— ANI (@ANI) August 4, 2020
यह भी पढ़ें- राम मंदिर भूमि पूजन पर प्रियंका ने किया ये ट्वीट, कांग्रेस बोली- धर्म की राजनीति नहीं होनी चाहिए
इससे पहले सोमवार को उन्होंने ट्वीट कर कहा था, 'प्रिय प्रदेश वासियों, मैं आप सभी की उन्नति एवं खुशहाली के लिए कल सुबह 11 बजे 'हनुमान चालीसा' का पाठ करूंगा। मेरा निवेदन है कि आप सब भी अपने अपने घर या नजदीकी मंदिर जाकर प्रभु हनुमान जी की पूजा करें और मध्य प्रदेश की खुशहाली की कामना करें। राम लक्ष्मण जानकी, जय बोलो हनुमान की।'
बता दें कि इससे पहले कमलनाथ ने कुछ दिन पहले ट्वीट कर कहा था कि वे अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का स्वागत करते हैं। पार्टी की लीक से हटकर कांग्रेस नेता ने कहा था कि देशवासियों को इसकी बहुत दिनों से अपेक्षा और आकांक्षा थी। उन्होंने कहा था कि राम मंदिर का निर्माण हर भारतवासी की सहमति से हो रहा है। ऐसा केवल भारत में ही संभव है।
