फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ram temple bhumi pujan congress reaction randeep surjewala priyanka gandhi digvijaya singh kamalnath pm modi

राम मंदिर भूमि पूजन पर प्रियंका ने किया ये ट्वीट, कांग्रेस बोली- धर्म की राजनीति नहीं होनी चाहिए

Tue, 04 Aug 2020 02:04 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 04 Aug 2020 02:04 PM IST
विज्ञापन
ram temple bhumi pujan congress reaction randeep surjewala priyanka gandhi digvijaya singh kamalnath pm modi
प्रियंका गांधी वाड्रा-कमलनाथ-रणदीप सिंह सुरजेवाला (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

पांच अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन करेंगे। इसके बाद मंदिर निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। वहीं इसे लेकर कांगेस ने प्रतिक्रिया दी है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला का कहना है कि राजनीति का धर्म होना चाहिए, धर्म की राजनीति नहीं। वहीं मंगलवार को मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपनी प्रोफाइल फोटो बदल ली है। नई फोटो में वे भगवा चोला पहने हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का कहना है कि भूमि पूजन राष्ट्रीय एकता, बंधुत्व और सांस्कृतिक समागम का अवसर बनना चाहिए।

विज्ञापन

राजनीति का धर्म होना चाहिए, धर्म की राजनीति नहीं: रणदीप सुरजेवाला
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा, 'मैं राम मंदिर के कार्यक्रम से 24 घंटे पहले कोई भी राजनीतिक टिप्पणी करने से परहेज करूंगा। लेकिन मैं इतना कहूंगा कि राजनीति का धर्म होना चाहिए, धर्म की राजनीति नहीं, यही राम की मर्यादा है।'
विज्ञापन

 


राष्ट्रीय एकता, बंधुत्व का कार्यक्रम बने राम मंदिर: प्रियंका गांधी वाड्रा
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को कहा कि भगवान राम सबमें हैं और सबके हैं। ऐसे में पांच अगस्त को अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए होने जा रहा भूमि पूजन राष्ट्रीय एकता, बंधुत्व और सांस्कृतिक समागम का कार्यक्रम बनना चाहिए।

यह भी पढ़ें- भूमि पूजन से पहले कमलनाथ ने बदली ट्विटर की प्रोफाइल पिक्चर, पहना भगवा चोला

गांधी ने एक बयान में कहा कि दुनिया और भारतीय उपमहाद्वीप की संस्कृति में रामायण की गहरी और अमिट छाप है। भगवान राम, माता सीता और रामायण की गाथा हजारों वर्षों से हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक स्मृतियों में प्रकाशपुंज की तरह आलोकित है।

कमलनाथ ने बदली ट्विटर प्रोफाइल

भूमि पूजन से पहले मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपनी ट्विटर प्रोफाइल पिक्चर बदल ली है। नई तस्वीर में वे भगवा चोला पहने हुए नजर आ रहे हैं। कांग्रेस नेता ने मंगलवार को अपनी तस्वीर बदली और लिखा, 'श्रीराम के हनुमान करो कल्याण।' इसके अलावा उन्होंने मंगलवार को भोपाल स्थित अपने आवास में हनुमान चालीसा का पाठ किया।
 



दिग्विजय ने भूमि पूजन के समय पर उठाए सवाल
दिग्विजय ने कहा था कि पांच अगस्त को राम मंदिर शिलान्यास का मुहुर्त अशुभ है। उन्होंने ट्वीट किया था, 'मोदी जी आप अशुभ मुहुर्त में भगवान राम मंदिर का शिलान्यास कर और कितने लोगों को अस्पताल भिजवाना चाहते हैं? योगी जी आप ही मोदी जी को समझाइए। आपके रहते हुए सनातन धर्म की सारी मर्यादाओं को क्यों तोड़ा जा रहा है? और आपकी क्या मजबूरी है जो आप यह सब होने दे रहे हैं?'

उन्होंने आगे ट्वीट किया था मैं मोदी जी से फिर अनुरोध करता हूं पांच अगस्त के अशुभ मुहुर्त को टाल दीजिए। सैंकड़ों वर्षों के संघर्ष के बाद भगवान राम मंदिर निर्माण का योग आया है अपनी हठधर्मीता से इसमें विघ्न पड़ने से रोकिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed