फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Kamalanath said that he does not wants to become chief minister of Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद राज्य के मंदिरों का दौरा करेंगे कमलनाथ

Sat, 28 Apr 2018 02:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Sat, 28 Apr 2018 02:14 PM IST
विज्ञापन
Kamalanath said that he does not wants to become chief minister of Madhya Pradesh
कमल नाथ

मध्यप्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी ने बड़ा फेरबदल करते हुए राज्य की कमान वरिष्ठ नेता कमलनाथ के हाथों में सौंपी हैं। कमलनाथ के प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने के बाद एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने घोषणा की है कि वह पूरे प्रदेश में प्रस्तावित अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत भगवान राम की भूमि ओरछा से करेंगे। 15 मई से वह मध्यप्रदेश के निर्वाचन क्षेत्रों की यात्रा करेंगे। इस दौरान वह सभी 230 निर्वाचन क्षेत्र जाएंगे।

विज्ञापन


दिलचस्प बात यह है कि दिग्विजय की प्रस्तावित यात्रा को दोस्त कमलनाथ की मदद करने के तौर पर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए इस यात्रा के जरिए लोगों से कनेक्ट करने की कोशिश की जाएगी। सूत्रों का कहना है कि सिंह ने ही मध्यप्रदेश के अध्यक्ष पद के लिए कमलनाथ का नाम राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को सुझाया था। 
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद कमलनाथ पहली बार 1 मई को भोपाल पहुंचेंगे। जिसके बाद 1 से 4 मई तक वह प्रदेश के विभिन्न शहरों का दौरा करेंगे। इसी दौरान वह उज्जैन के महाकाल और दतिया की मां पीतांबरा पीठ के दर्शन भी करेंगे और फिर वापस भोपाल आ जाएंगे। दिल्ली से विशेष विमान के जरिए 1 मई को कमलनाथ भोपाल पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं राजनीतिक गलियारों में यह हलचल थी कि कमलनाथ को इसलिए अध्यक्ष बनाया गया है कि चुनाव जीतने पर उन्हें मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया जा सके। इसपर कमलनाथ ने सफाई देते हुए कहा है कि उन्हें सीएम पद की भूख नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने महसूस किया कि वह सबको साथ लेकर चल सकते हैं। मैं मुख्यमंत्री पद या किसी और दूसरे पद का भूखा नहीं हूं। मैं बस भाजपा सरकार के दलदल से राज्य को बाहर निकालने का भूखा हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed