फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Kamal Nath's target on MP government: Former CM said- Shivraj government is suppressing the voice of protest in a dictatorial way, power is never permanent

मप्र सरकार पर कमलनाथ का निशाना: पूर्व सीएम ने कहा- विरोध की आवाज को तानाशाही तरीके से कुचल रही शिवराज सरकार, सत्ता कभी स्थायी नहीं होती

Wed, 02 Feb 2022 03:12 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 02 Feb 2022 03:12 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट के माध्यम से भाजपा सरकार पर हमला बोला है। वे विरोध प्रदर्शनों पर कार्रवाई से नाराज नजर आए। उन्होंने शिवराज सरकार पर सत्ता का दुरुपयोग करने के आरोप भी लगाए।
 

विज्ञापन
Kamal Nath's target on MP government: Former CM said- Shivraj government is suppressing the voice of protest in a dictatorial way, power is never permanent
कमलनाथ

विस्तार

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट के माध्यम से भाजपा सरकार पर हमला बोला है। वे विरोध प्रदर्शनों पर कार्रवाई से नाराज नजर आए। उन्होंने शिवराज सरकार पर सत्ता का दुरुपयोग करने के आरोप भी लगाए।
विज्ञापन


कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सरकार में लोकतंत्र में मिले विरोध के अधिकार को भी छीनने व दमन करने का काम हो रहा है। विपक्ष को जनता की आवाज़ को उठाने का व विरोध प्रदर्शन करने का अधिकार प्राप्त है। जनता को भी जनहित के मुद्दों पर अपनी बात रखने का व सच कहने का अधिकार है। शिवराज सरकार प्रदेश में ग़लत परंपरा को जन्म दे रही है। विरोध की आवाज़ को तानाशाही तरीक़े से कुचला जा रहा है। शिवराज सरकार सच सुनना ही नहीं चाहती है। ग्वालियर में ग़रीबों की मंडी हटाने का विरोध कर रहे कांग्रेसजनो पर तानाशाही रवैया अपनाते हुए उनका दमन किया जा रहा है। उन पर राजनीतिक दुर्भावना से दमनकारी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

कमलनाथ ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध के कई तरीक़े हैं, उसमें पुतला जलाना भी एक तरीक़ा है लेकिन ग्वालियर में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर जिस तरह की दमनकारी कार्रवाई की जा रही है, वो बेहद ग़लत व बेहद निंदनीय है। उसी प्रकार पिछले दिनो इंदौर में रोज़गार व स्कॉलरशीप का मुद्दा उठाने वाले आदिवासी छात्र पर की गई कार्रवाई भी तानाशाही भरा कदम है। सच को कुचलने का प्रयास है।
 
कमलनाथ ने आरोप लगाया कि शिवराज सरकार सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। वो यह समझ ले कि सत्ता कभी स्थायी नहीं होती है। हम इस दमन पर चुप नहीं बैठेंगे, जितना दमन करोगे, उतनी अधिक मुखरता से विरोध करेंगे। भाजपा सरकार प्रदेश के शांतिपूर्ण माहौल को ख़राब करने का, लोकतांत्रिक अधिकारो को छीनने का व आपसी राजनैतिक सौजन्यता को समाप्त करने का काम कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed