{"_id":"6322c9341877ee279b5fd7ad","slug":"kamal-nath-s-four-day-visit-to-chhindwara-will-hold-public-meetings-and-road-shows-with-nakul-nath","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: कमलनाथ चार दिन के छिंदवाड़ा दौरे पर रहेंगे, नकुल नाथ के साथ छह निकायों में जनसभा और रोड शो करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: कमलनाथ चार दिन के छिंदवाड़ा दौरे पर रहेंगे, नकुल नाथ के साथ छह निकायों में जनसभा और रोड शो करेंगे
Thu, 15 Sep 2022 12:12 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 15 Sep 2022 12:12 PM IST
सार
जिले के छह निकायों में चुनाव प्रचार की बागडोर अब कमलनाथ और सांसद नकुलनाथ संभालेंगे। कमलनाथ, नकुलनाथ छह निकायों में रोड शो और जनसभाएं भी करेंगे। नकुल नाथ 17 सितंबर को छिंदवाड़ा पहुंचेंगे।
विज्ञापन
छिंदवाड़ा के चार दिवसीय दौरे पर रहेंगे कमलनाथ (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ 18 सितंबर से चार दिवसीय छिंदवाड़ा जिले के दौरे पर रहेंगे। छिंदवाड़ा नगरनिगम और जिला पंचायत में सरकार बनाने के बाद कांग्रेस इन छह निकायों में सरकार बनाने के लिए जद्दोजहद कर रही है। जिले के छह निकायों में चुनाव प्रचार की बागडोर अब कमलनाथ और सांसद नकुलनाथ संभालेंगे। कमलनाथ, नकुलनाथ छह निकायों में रोड शो और जनसभाएं भी करेंगे। नकुल नाथ 17 सितंबर को छिंदवाड़ा पहुंचेंगे।
कमलनाथ 18 सितंबर को दोपहर 12 बजे छिंदवाड़ा पहुंचेंगे। जहां से वे हर्रई प्रस्थान कर वहां आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। 19 सितंबर को सुबह 11 बजे सौंसर में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 12 बजे मोहगांव में जनसभा करेंगे। 20 सितंबर को कमलनाथ सुबह 10:45 बजे स्थानीय होटल करण में रेनेसा यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। 11:50 बजे पांढुर्ना में जनसभा को संबोधित करेंगे। 21 को पूर्व मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे दमुआ में जनसभा को संबोधित कर दोपहर 12:15 बजे जामई पहुंचेंगे। यहां सभा को संबोधित करेंगे। वहीं सांसद नकुलनाथ 17 सितंबर को सड़क मार्ग द्वारा नागपुर से शाम 6:30 बजे जामसांवली हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना करेंगे। 18 सितंबर को वे सुबह 11:30 बजे दमुआ पहुंचेंगे। इसी दिन वे दोपहर 2:30 बजे जामई पहुंचकर कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 19 सितंबर को सांसद दोपहर 12:30 बजे हर्रई में रोड शो के बाद दोपहर 3 बजे विधायक निवास पर आयोजित बैठक में उपस्थित होंगे। सांसद 20 को सौंसर में दोपहर 1:45 बजे सभा को संबोधित करेंगे। वे दोपहर 2:30 बजे मोहगांव में रोड शो करेंगे। सांसद 21 सितंबर को पांढुर्ना में रोड शो करेंगे।