फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Kamal Nath's counterattack on Shivraj: I do not accept listening to his lies in the assembly, watching gimmicks

शिवराज पर कमलनाथ का पलटवार: बोले विधानसभा में उनका झूठ सुनना, नौटंकी देखना मुझे स्वीकार नहीं

Mon, 14 Mar 2022 03:32 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 14 Mar 2022 03:32 PM IST
सार

विधानसभा से सोमवार को कमलनाथ के गैरहाजिर होने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के तंज पर कमलनाथ ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि शिवराज चाहते हैं कि बैठकर उनकी झूठी घोषणाएं सुनें।

विज्ञापन
Kamal Nath's counterattack on Shivraj: I do not accept listening to his lies in the assembly, watching gimmicks
कमलनाथ - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिवराज पर पलटवार किया है। विधानसभा से सोमवार को कमलनाथ के गैरहाजिर होने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तंज कसा था। कमलनाथ ने कहा कि शिवराज चाहते हैं कि बैठकर उनकी झूठी घोषणाएं सुनें।   
विज्ञापन

 
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे कमलनाथ ने विधानसभा में उपस्थित नहीं रहने के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के तंज कसने के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि मैं अभी छिंदवाड़ा से आ रहा हूं। यहां पर कार्यक्रम में शामिल होने आया हूं। मुझे बैठ कर उनका झूठ सुनना, नौटंकी देखना स्वीकार नहीं है। कमलनाथ ने कहा कि वे चाहते हैं कि मैं बैठ कर उनकी झूठी घोषणाएं सुनूं। बिजली बिल माफ करने और किसानों के कर्ज का ब्याज सरकार के भरने की घोषणा पर कमलनाथ ने कहा कि घोषणाएं वे 17 साल से कर रहे हैं। उन पर अमल हो तो बात हो।
विज्ञापन

  
कमलनाथ ने उमा भारती के शराबबंदी करने शराब दुकान पर पत्थर मारने के सवाल पर कहा कि यह उनका स्टाइल है। वो कैसे विरोध करें। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या यह शोभा देता है। देश के पांच राज्यों में कांग्रेस की हार के सवाल पर कमलनाथ ने कहा कि चिंतन शिविर होगा। उनमें हम मंथन करेंगे, चिंतन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed