फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Kamal Nath Returns: Video of former CM's return in 2023 goes viral; BJP asked- Do they see Afghanistan in MP?

कमलनाथ रिटर्न्स: 2023 में पूर्व मुख्यमंत्री के रिटर्न का वीडियो वायरल; भाजपा ने पूछा- क्या उनको मप्र में अफगानिस्तान दिख रहा है?

Tue, 18 Jan 2022 12:51 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/जबलपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 18 Jan 2022 12:51 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ पर बना एक वीडियो वायरल हो गया है। इसमें एक फिल्मी दृश्य में कलाकार पर कमलनाथ का मुखौटा लगाकर उन्हें शिवराज के कथित जंगल राज से छुटकारा देते दिखाया गया है। 

विज्ञापन
Kamal Nath Returns: Video of former CM's return in 2023 goes viral; BJP asked- Do they see Afghanistan in MP?
कमलनाथ का यह वीडियो वायरल हो गया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर पैरोडी वीडियो की इंट्री हो गई है। इस बार यह वीडियो कमलनाथ पर बना है। एक मिनट के फिल्मी वीडियो में हीरो के मुंह पर कमलनाथ का मुखौटा लगाया गया है। यह वीडियो कहता है कि मध्य प्रदेश में शिवराज के जंगल राज से छुटकारा दिलाने के लिए आ रहे हैं कमलनाथ। कांग्रेस नेता मशीन गन लोड करते हैं और मध्य प्रदेश की कथित समस्याओं को उड़ाते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


इस वीडियो को कांग्रेस के नेता बड़े जोर-शोर से शेयर कर रहे हैं। हीरो को पुलिस की जीपों को मशीन गन से उड़ाते दिखाया गया है। जीपों पर महिला अपराध, बाल अपराध जैसी समस्याओं का जिक्र है। इस वीडियो के जरिए कहा गया है कि कमलनाथ 2023 में रिटर्न होने वाले हैं। यानी फिर से मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने वाले हैं। दरअसल, 2018 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने जीत हासिल की थी और कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाया गया था। 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके समर्थकों ने कांग्रेस छोड़ी और भाजपा में शामिल हो गए। इसके बाद शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर राज्य में सरकार बना ली थी। तब से ही इस तरह के वीडियो दोनों तरफ से बनते रहे हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 


भाजपा ने उठाई आपत्ति, कहा- क्या उन्हें अफगानिस्तान दिख रहा है
कमलनाथ के वीडियो पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने जबलपुर में कहा कि क्या उन्हें यहां अफगानिस्तान दिख रहा है? जो वीडियो जारी किया है, उसमें वे गन लोड कर रहे हैं। क्या भारत का समाज ऐसा है? देश के अंदर, क्या राजनीति में गन की जरूरत है? जो वीडियो जारी किया है, उन्हें उसे देखना चाहिए। प्रेम भाव के साथ आइए, समाज में पहुंचिए, जनता से मिलिए, पर ये तो गन लोड़ कर रहे हैं।  यह गांधीजी का देश है। चंद्रशेखर आजाद, नेताजी सुभाष बोस ने भी यहां लड़ाई की है। मैंने जब से संगठन की जिम्मेदारी ली है तब से वे कमिंग सून आ रहे हैं। उनकी पार्टी करती रहे, जो भी करना चाहे। हम अपने हिसाब से अच्छा काम कर रहे हैं।  मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ जी किस पर गोली चला रहे हैं, यह स्पष्ट कर दें। वह यह स्पष्ट करें कि ऐसे मारधाड़, रहस्य-रोमांच के वीडियो जारी कर रहे हैं? सेवा के भी वीडियो जारी करें। कोविड काल में सेवा करते हुए वीडियो दिखा दें। ऐसे जा तो रहे नहीं हैं, कम से कम ऐसे ही वीडियो दिखा दें। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed