फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Kamal Nath met Sonia Gandhi over Digvijaya Singh and Umang Singhar case

कमलनाथ ने की सोनिया गांधी से मुलाकात, अनुशासन समिति के पास भेजा गया दिग्विजय और सिंघार मामला

Sat, 07 Sep 2019 10:24 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आसिम खान Updated Sat, 07 Sep 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
Kamal Nath met Sonia Gandhi over Digvijaya Singh and Umang Singhar case
कमलनाथ, अध्यक्ष सोनिया गांधी (फाइल फोटो)

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और वन मंत्री उमंग सिंघार के बीच चल रहे विवाद की पृष्ठभूमि में राज्य के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। मुलाकात के बाद उन्होंने बताया कि सिंघार का विषय एके एंटनी की अध्यक्षता वाली अनुशासन समिति को भेज गया है।

विज्ञापन


कमलनाथ ने सोनिया से उनके आवास पर मुलाकात की। इसके बाद कमलनाथ ने संवाददाताओं से कहा कि मुलाकात अच्छी रही। उन्होंने बताया कि इस दौरान मध्यप्रदेश प्रदेश के मामलों पर चर्चा हुई। दिग्विजय-सिंघार विवाद के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने यह विषय पार्टी की अनुशासन समिति के पास भेज दिया है और आगे समिति इस बारे में फैसला करेगी।
विज्ञापन


उधर, कांग्रेस के मध्यप्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया ने शुक्रवार शाम पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। सोनिया से मुलाकात के बाद बाबरिया ने कहा था कि राज्य में पार्टी से जुड़े हालिया घटनाक्रमों और पार्टी की स्थिति को लेकर उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष को अपनी रिपोर्ट दी है। उन्होंने यह भी कहा कि अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबरिया ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं का सम्मान होना चाहिए। दरअसल, बाबरिया की सोनिया से मुलाकात उमंग सिंघार और दिग्विजय सिंह के बीच बयानबाजी की पृष्ठभूमि में हुई है। सिंघार ने हाल ही में दिग्विजय पर ब्लैकमेलर, ट्रांसफर-पोस्टिंग करवाने और रेत खनन जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। साथ ही उन्होंने कहा था कि दिग्विजय सिंह मिलने आएंगे तो वह उन्हें कड़वी चाय पिलाएंगे।


इसके बाद दिग्विजय सिंह ने कहा था कि कांग्रेस के नेता अनुशासन में रहें। भाजपा को कोई मौका न दें। सिंघार की कड़वी चाय पिलाने के जवाब में दिग्विजय ने सिर्फ इतना ही कहा कि मुझे डायबिटीज नहीं है और मैं मीठी चाय पीता हूं। दूसरी तरफ, राज्य की प्रदेश इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त करने की भी अटकलें हैं। फिलहाल मुख्यमंत्री कमलनाथ मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed