फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Kamal Nath is all set to start its first scheme on the name of childhood friend Sanjay Gandhi

कमलनाथ ने अपने बचपन के दोस्त संजय गांधी के नाम पर शुरू की पहली योजना

Fri, 05 Jul 2019 08:11 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 05 Jul 2019 08:11 AM IST
विज्ञापन
Kamal Nath is all set to start its first scheme on the name of childhood friend Sanjay Gandhi
कमलनाथ-संजय गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ अपने बचपन के दोस्त स्वर्गीय संजय गांधी के नाम पर अपनी पहली योजना शुरू करने वाले हैं। इस योजना को 'संजय गांधी पर्यावरण मिशन' नाम दिया गया है। इस योजना के अंतर्गत सभी विभाग सहायता करते हुए सालाना एक करोड़ पौधे लगाएंगे। इसके लिए विभागों को अपने बजट की एक फीसदी राशि देनी होगी। इसके लिए सरकार की तरफ से अलग से कोई बजट नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन


इस योजना को लेकर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तंज कसते हुए कहा है कि कमलनाथ सरकार भाजपा शासनकाल की योजनाओं को नया नाम देकर अपनी ब्रांडिंग कर रही है। सभी विभागों को मिलकर पांच सालों तक सालाना एक करोड़ पौधे लगाने होंगे। वहीं पेड़ काटने पर भी कड़े नियम बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


सरकार इस योजना को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए 172 करोड़ के कैंपा फंड का इस्तेमाल करेगी और जिला सरकार के एजेंडे में भी इसे शामिल किया जाएगा। नगरीय निकायों में हार्टिकल्चर का कांसेप्ट लाने और छात्रों को वृक्ष मित्र बनाकर पौधे लगवाने पर जोर दिया जाएगा। जो छात्र वृक्ष मित्र नहीं बनेंगे उनकी डिग्रियां रोकने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार पांच ब्लॉक के बीच एक ईको-स्मार्ट विलेज तैयार करेगी। योजना को मूल रूप से पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन (एप्को) ने तैयार किया है। बुधवार को इसे लेकर मुख्य सचिव एसआर मोहंती ने बैठक की। पर्यावरण के मुख्य सचिव पंकज अग्रवाल को इसका संयोजक बनाया गया है।


बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि विभाग तो सक्रिय रहे हीं इसके साथ ही यह व्यवस्था की जाए कि पौधा खरीदते समय उसका भुगतान हो। मिशन को लगातार चलाने के लिए यह तय किया गया है कि सोशल फॉरेस्टी का उपयोग किया जाए। नदी तट के आसपास पौधारोपण करने पर इंसेटिव दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed