{"_id":"5ba0dc99867a557ec074b74d","slug":"kamal-nath-denied-from-chief-minister-post-in-madhya-pradesh-upheld-digvijaya-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री पद की दावेदारी से कमलनाथ का इंकार, दिग्विजय को ठहराया सही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री पद की दावेदारी से कमलनाथ का इंकार, दिग्विजय को ठहराया सही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Updated Tue, 18 Sep 2018 04:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में कमलनाथ को लेकर अटकलें थी कि वो कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री का चेहरा हो सकते हैं। ऐसे में उन्होंने एक मीडिया को दिए अपने इंटरव्यू में अपनी दावेदारी को ही खारिज कर दिया। उन्होंने ये भी स्वीकारा कि पहले प्रदेश में कांग्रेस कमजोर थी। हालांकि अब उनका मानना है कि यहां पार्टी मजबूत स्थिति में है। उनको विश्वास है कि कांग्रेस भाजपा को हरा देगी।
विज्ञापन
गुटबाजी की अटकलों पर बोलते हुए कमलनाथ ने कहा कि मेरा कोई गुट नहीं है। साथ ही सिंधिया को उन्होंने जरूर एक मजबूत नेता बताया। उनका कहना था कि सिंधिया जी की कई क्षेत्रों में अच्छी पकड़ है। अपने इंटरव्यू में उन्होंने दिग्विजय सिंह की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि उनसे किसी प्रकार का तनाव नहीं है।
विज्ञापन
वहीं टिकट बंटवारे के मामले में कमलनाथ ने बात ही पलट दी। उन्होंने कहा कि सर्वे के आधार पर पार्टी मजबूत नेता का चयन करेगी। इस सर्वे प्रक्रिया पर उन्होंने खुद बोला की ये नया प्रयोग है। इतना ही नहीं उन्होंने दिग्विजय पर उठने वाले सवालों पर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि दिग्विजय जी गरीब और कमजोर वर्ग के लिए लगातार काम करते रहे। कई लाभकारी योजनाएं बनाईं, इसलिए कांग्रेस की विफलता उनके सिर मढ़ना गलत है।
विज्ञापन
