{"_id":"62c6e810c6958d5a0c6c00f8","slug":"kali-poster-controversy-bhopal-crime-branch-writes-a-letter-to-twitter-asking-it-to-remove-objectionable-content","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaali Poster Controversy: भोपाल क्राइम ब्रांच ने लीना मणिमेकलाई को लुक आउट सर्कुलर जारी किया, ट्विटर को पत्र भी लिखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaali Poster Controversy: भोपाल क्राइम ब्रांच ने लीना मणिमेकलाई को लुक आउट सर्कुलर जारी किया, ट्विटर को पत्र भी लिखा
Thu, 07 Jul 2022 08:08 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 07 Jul 2022 08:08 PM IST
सार
डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘काली’ की डायरेक्टर लीना मणिमेकलाई के धार्मिंक भावनाओं को आहत करने वाली पोस्ट को लेकर भोपाल क्राइम ब्रांच ने ट्विटर को पत्र लिखा है। इसमें आपत्तिजनक कंटेंट हटाने के लिए कहा है। गृहमंत्री ने ट्विटर को पत्र लिखने की बात कही थी।
विज्ञापन
लीना मणिमेकलाई
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘काली’ की डायरेक्टर लीना मणिमेकलाई के खिलाफ भोपाल क्राइम ब्रांच ने लुक आउट सर्कुलर जारी किया है। साथ ही धार्मिंक भावनाओं को आहत करने वाली पोस्ट को लेकर ट्विटर को पत्र लिखा है। इसमें आपत्तिजनक कंटेंट हटाने के लिए पत्र भी लिखा है।
भोपाल क्राइम ब्रांच ने लुकआउट सर्कुलर का प्रोफार्मा बना कर वरिष्ठ कार्यालय को भेज दिया है। इसके बाद यह केंद्रीय इंटेलिजेंस एजेंसी को पीएचक्यू के माध्यम से भेजा जाएगा। जहां से इमीग्रेशन विभाग को भेज दिया जाएगा। इसके बाद यदि आरोपी देश से दूसरे देश भागने की फिराक में होने पर उसे इमीग्रेशन के अधिकारी एयरपोर्ट पर ही रोक लेते हैं। और यदि आरोपी दूसरे देश में होने पर लौटता है तो इमीग्रेशन उसे एयरपोर्ट पर ही रोक लेते हैं और संबंधित लुक आउट सर्कुलर जारी करने वाली एजेंसी को सूचना देकर आरोपी को उनके हवाले कर देते हैं। इसके बाद एजेंसी के ऊपर निर्भर करता है कि वह अपराध के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार करे या पूछताछ कर उसे छोड़ दे।
वहीं, भोपाल क्राइम ब्रांच ने ट्विटर को भी लिखकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले कंटेंट हटाने के लिए कहा है। इसमें डॉक्यूमेंटी फिल्म काली की डायरेक्टर लीना मणिमेकलाई की तरफ से हिंदू धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली पोस्ट करने के बाद लिखा गया है। दरअसल लीना मणिमेकलाई ने मां काली के बाद भगवान शंकर और मां पार्वती की वेशभूषा में दो व्यक्तियों को बीड़ी पीते हुए फोटो पोस्ट की थी। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्विटर को पत्र लिखने की बात कही थी।
विज्ञापन
बता दें फिल्म की डायरेक्टर लीना मणिमेकलाई के खिलाफ भोपाल में बीजेपी प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश केशवानी ने एफआईआर दर्ज कराई है। वहीं, गृहमंत्री ने मणिमेकलाई के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी करने केंद्र को लिखने की बात भी कही थी। इस पर भी कार्रवाई शुरू हो गई है।