फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Kailash Vijayvargiya in Gwalior: BJP General Secretary said - Congress has lost its support base and hence now frustrated

Kailash Vijayvargiya in Gwalior: भाजपा महासचिव बोले- कांग्रेस अपना जनाधार खो बैठी है और इसलिए अब कुंठित

Sat, 21 May 2022 08:05 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 21 May 2022 08:05 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय अल्प प्रवास पर ग्वालियर पहुंचे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोला। उनका कहना है कि कांग्रेस जनाधार खो चुकी है। इसलिए कुंठित है। 

विज्ञापन
Kailash Vijayvargiya in Gwalior: BJP General Secretary said - Congress has lost its support base and hence now frustrated
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय अल्प प्रवास पर ग्वालियर पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय अल्प प्रवास पर ग्वालियर पहुंचे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोला। उनका कहना है कि कांग्रेस जनाधार खो चुकी है।
विज्ञापन

 
कैलाश ने सबसे पहले ज्ञानवापी मुद्दे पर अपनी बात रखी। कहा कि देश को आजाद हुए 70 वर्ष हो गए। देश की जनता को पहली बार ऐसा विश्वास हो रहा है कि कोई ऐसी सरकार आई है, जो हमारी बात सुनेगी। ये जनता की आवाज है। आक्रांताओं ने एक नहीं, हमारे कई मंदिरों पर हमला किया है। अभी तक जो सरकारें थीं, वो ऐसी थीं जो सिर्फ एक विशेष वर्ग के समर्थन में खड़ी होती थी। पर अब लोगों को लगा है कि हमारी बात सुनी जा रही है, इसलिए ऐसा वातावरण बना है। मेरा मानना है कि इसको ये समझना चाहिए आजादी के बाद पहली बार जनता का स्वाभिमान जागा है।
विज्ञापन

 
कांग्रेस के मुद्दे भटकाने के आरोप पर विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस अपने मुद्दे उठाए, उसे किसने रोका है। दरअसल कांग्रेस के साथ जनता नहीं है। कांग्रेस अपना जनाधार खो बैठी है और इसलिए अब कांग्रेस कुंठित है। विजयवर्गीय ने मप्र में ओबीसी के आरक्षण मामले में कहा कि ओबीसी की वास्तविक लड़ाई शिवराज जी के नेतृत्व में भाजपा ने लड़ी है। सुप्रीम कोर्ट तक गए, वहां से ओबीसी के पक्ष में फैसला हुआ है। इसे बड़ी जीत मानना चाहिए, वरना कमलनाथजी ने तो ओबीसी वर्ग के साथ बड़ा विश्वासघात किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जयपुर की बैठक के दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा विधायकों और सांसदों को संदेश दिया है कि कुर्सी से चिपकने का लक्ष्य ने बनाएं इस बयान को लेकर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा यह सामान्य बात है। सांसद और विधायक भी संगठन की भी चिंता करें और जनता की भी चिंता करें, यह उन्होंने आग्रह किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed