{"_id":"63f3556b047e28a3f304933d","slug":"jyotiraditya-scindia-welcomed-new-liquor-policy-in-mp-said-government-accepted-request-of-uma-bharti-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: नई शराब की नीति का सिंधिया ने किया स्वागत, कहा- उमा भारती के निवेदन को सरकार ने स्वीकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: नई शराब की नीति का सिंधिया ने किया स्वागत, कहा- उमा भारती के निवेदन को सरकार ने स्वीकारा
Mon, 20 Feb 2023 04:44 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 20 Feb 2023 04:44 PM IST
सार
नई शराब नीति को लेकर सिंधिया ने कहा कि मैं शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद अर्पित करना चाहता हूं। उन्होंने इतना ऐतिहासिक और क्रांतिकारी कदम उठाया है। यह अकेले महिलाओं के लिए नहीं, बल्कि प्रादेशिक हित में नौ करोड़ की जनता के लिए लिया है। मैं उन्हें बधाई देना चाहता हूं।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश की नई शराब नीति का केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने स्वागत किया है। सिंधिया ने कहा कि उमा भारती ने जो निवेदन किया था, सीएम शिवराज सिंह चौहान और सरकार ने उसे स्वीकार कर लिया है। यह निर्णय जनहित में लिया है। शराब ऐसी बीमारी है जो व्यक्ति को पूर्ण रूप से नष्ट कर देती है। सरकार की कोशिश है कि जितना हो सके उसे सीमित कर पाए। गलत प्रवृत्तियों से हम प्रदेश की जनता को दूर रख पाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह ऐतिहासिक और क्रांतिकारी कदम
सिंधिया ने कहा, 'मैं शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद अर्पित करना चाहता हूं। उन्होंने इतना ऐतिहासिक और क्रांतिकारी कदम उठाया है। यह अकेले महिलाओं के लिए नहीं, बल्कि प्रादेशिक हित में नौ करोड़ की जनता के लिए लिया है। मैं उन्हें बधाई देना चाहता हूं।'
विज्ञापन
बता दें, शिवराज सरकार ने नई शराब नीति को रविवार को कैबिनेट बैठक में मंजूरी दे दी। एक अप्रैल से मध्य प्रदेश में नई शराब नीति लागू हो जाएगी। नई नीति में अहाते और शराब दुकानों के साथ जुड़े बार बंद करने का फैसला किया गया है।
उमा भारती ने किया था आंदोलन
मध्य प्रदेश में शराब के खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के तेवर काफी कड़े थे। वह नई शराब नीति को लेकर सड़कों पर आंदोलन कर रही थीं। वहीं, वे कई बार सरकार के खिलाफ भी बयानबाजी कर चुकी हैं। उमा भारती ने सरकार को चेतावनी देते हुए मांग की थी कि नई शराब नीति में इसके सेवन को हतोत्साहित करने के कदम उठाए जाएं। अहाते बंद किए जाएं व शिक्षा संस्थाओं और धर्मस्थलों से इन्हें दूर किया जाए। उमा भारती के आंदोलन का असर यह हुआ कि नई शराब नीति में उनकी मांगों के अनुरूप फैसले किए गए।
