फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jyotiraditya Scindia thanked BJP MLAs and Party leadership in a video message after winning Rajya Sabha Seat in Madhya Pradesh

राज्यसभा चुनाव में जीत के बाद सिंधिया ने जारी किया वीडियो संदेश, जताया आभार

Fri, 19 Jun 2020 10:10 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 19 Jun 2020 10:10 PM IST
विज्ञापन
Jyotiraditya Scindia thanked BJP MLAs and Party leadership in a video message after winning Rajya Sabha Seat in Madhya Pradesh
ज्योतिरादित्य सिंधिया (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

मध्यप्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटों पर शुक्रवार को हुए चुनाव में भाजपा ने दो सीटों पर जीत दर्ज की। भाजपा की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और  सुमेर सिंह सोलंकी ने जीत हासिल की। इस जीत के बाद कांग्रेस से भाजपा में आए सिंधिया ने एक वीडियो संदेश जारी कर आभार जताया। सिंधिया को 56 और सुमेर सिंह को 55 मत मिले, वहीं एक सीट पर कांग्रेस के दिग्विजय सिंह ने 57 मत के साथ जीत हासिल की। 

विज्ञापन

वीडियो संदेश में यह बोले सिंधिया

भारतीय जनता पार्टी के सम्मानित विधायकों और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को हृदय से मेरा आभार। आपने मुझे मेरे गृह प्रदेश से राज्यसभा के लिए चुनकर जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ कंधे से कंधा मिलाकर मध्य प्रदेश की प्रगति और विकास के लिए अपने पूरे सामर्थ्य से निभाऊंगा। पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को भी दिल से धन्यवाद। कोविड पॉजिविट होने की वजह से आज मैं आपके समक्ष उपस्तित नहीं हो पाया हूं, लेकिन जल्द ही आपके बीच आऊंगा। ईश्वर से कामना है कि आप सभी सुरक्षित रहें और परिवार को भी सुरक्षित रखें। 

विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed