फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jyotiraditya Scindia still a Congressman on his website after join BJP

पार्टी बदल गई पर वेबसाइट पर अब भी कांग्रेसी हैं सिंधिया, अबतक नहीं हुआ बदलाव

Fri, 13 Mar 2020 10:20 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Priyesh Mishra Updated Fri, 13 Mar 2020 10:20 AM IST
विज्ञापन
Jyotiraditya Scindia still a Congressman on his website after join BJP
वेबसाइट पर अब भी कांग्रेसी हैं सिंधिया - फोटो : https://jmscindia.in/

ज्योतिरादित्य सिंधिया को भाजपा में शामिल हुए 33 घंटे से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन अब भी उनकी वेबसाइट (https://jmscindia.in/) कांग्रेसमय बनी हुई है। सिंधिया के वेबसाइट पर उनको अब भी गुना का सांसद बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


वेबसाइट पर दिखाई दे रही तस्वीरें भी पुरानी हैं। इन तस्वीरों में से अधिकतर में सिंधिया कांग्रेसमय नजर आ रहे हैं। सिंधिया के नजदीकी सूत्रों के अनुसार, उनकी यह वेबसाइट बहुत समय से अपडेट नहीं की गई है। माना जा रहा है कि सिंधिया जल्द ही अपनी वेबसाइट में जरुरी परिवर्तन करवा सकते हैं।
विज्ञापन


पार्टी बदलते ही सिंधिया ने ट्विटर पर पीएमओ, शाह और भाजपा को किया फॉलो
सिंधिया ने भाजपा में शामिल होते ही ट्विटर पर भी अपना पाला बदल लिया है। उन्होंने पीएमओ, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा को फॉलो करना शुरू कर दिया है। हालांकि उन्होंने अबतक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फॉलो नहीं किया है। जबकि पीएम मोदी सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता उनको फॉलो कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्यप्रदेश में राज्यसभा की तीसरी सीट के लिए घमासान
भाजपा में शामिल होते ही सिंधिया को मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिया गया। वहीं कांग्रेस ने उनके खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। हालांकि, अगर आंकड़ों पर गौर करें तो ये दोनों दिग्गज नेता आसानी से जीत हासिल कर लेंगे। 


मध्यप्रदेश से राज्यसभा की तीसरी सीट के लिए भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है। कांग्रेस ने फूल सिंह भारिया तो भाजपा ने सुमेर सिंह सोलंकी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed