फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jyotiraditya Scindia says I am not interested in any post, only want to work for development

ज्योतिरादित्य सिंधिया का कमलनाथ पर हमला, 'आइटम' विवाद और पद को लेकर कही ये बात

Wed, 28 Oct 2020 01:29 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 28 Oct 2020 01:29 PM IST
विज्ञापन
Jyotiraditya Scindia says I am not interested in any post, only want to work for development
भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : ANI

मध्यप्रदेश में 28 सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं। ऐसे में राजनेताओं द्वारा एक-दूसरे को घेरने का दौर जारी है। कमलनाथ द्वारा इमरती देवी को 'आइटम' कहे जाने का मुद्दा अभी तक ठंडा नहीं हुआ है। वहीं, भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को कमलनाथ पर हमला बोलते हुए कहा कि उनकी सरकार केवल पैसे को आधार बनाकर काम कर रही थी। सिंधिया ने कहा कि मैंने राजनीति का नहीं, जनसेवा का रास्ता चुना है। मुझे पद की लालसा नहीं है, बल्कि मैं विकास के लिए काम करना चाहता हूं।

विज्ञापन


विज्ञापन


राज्यसभा सांसद सिंधिया ने कहा, वह भ्रष्टाचार की एक सरकार (कमलनाथ की सरकार) थी, जो केवल पैसे के आधार पर काम कर रही थी। उन्होंने वल्लभ भवन को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया। इस बारे में मुझसे मत पूछिए, आप मध्यप्रदेश के लोगों से पूछ सकते हैं। जनता से किए गए वादों की पूरी अवहेलना की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कमलनाथ के 'आइटम' वाले बयान पर सिंधिया ने कहा, इमरती देवी को 'आइटम' कहने के बाद बचाव में कमलनाथ ने कहा कि वह उनका (इमरती देवी) नाम भूल गए हैं। जो आपके मंत्रिमंडल में था, उसका नाम आप कैसे भूल सकते हैं? क्योंकि वह एक महिला हैं, दलित हैं? क्या यही उनकी और कांग्रेस की महिलाओं के बारे में सोच है? वह अहंकार से भरे हुए हैं और लोग इसे तोड़ देंगे। 

पद को लेकर किए गए सवाल पर भाजपा नेता ने कहा, मेरी विचार प्रक्रिया स्पष्ट है, मैंने राजनीति का नहीं, सार्वजनिक सेवा का रास्ता चुना है। 20 साल हो गए हैं और मैं लोगों की सेवा करने के लिए दृढ़ हूं। मैं किसी भी पद के लिए इच्छुक नहीं हूं, केवल विकास के लिए काम करना चाहता हूं। 


सिंधिया ने कहा, कांग्रेस आरोप लगा रही है क्योंकि उन्होंने सत्ता खो दी है। वे मध्यप्रदेश की जनता से प्यार नहीं करते और केवल सत्ता की बात करते हैं। कमलनाथ अब प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं, लेकिन सीएम के रूप में उन्होंने एक भी जिले का दौरा नहीं किया। उस समय पैसा ही उनकी एकमात्र चिंता थी, अब वे सत्ता के लिए वोट चाहते हैं।   

उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता है कि भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में कहीं भी ऐसी सरकार रही हो और वो भी 15 साल विपक्ष के तौर पर रहने का बाद, जहां सरकार बनने के बाद उसकी पार्टी के 22 विधायक उसका नेतृत्व छोड़ दें। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed